Ranji Trophy 2024-25: 50 रन और 4 विकेट, हार से दिल्ली बेदम?, हिम्मत सिंह बाहर, इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान, देखें प्लेयर लिस्ट

Ranji Trophy 2024-25: आयुष बडोनी ने चंडीगढ़ के खिलाफ दो पारियों में 49 और 1 रन बनाए और चार विकेट लिए थे। 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 12, 2024 14:11 IST

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार से अरुण जेटली स्टेडियम में झारखंड के खिलाफ होगा।हिम्मत इस सीज़न में फॉर्म के लिए संघर्ष कर रहे हैं। छह पारियों में 30.33 की औसत से 182 रन बनाए हैं।

Ranji Trophy 2024-25: सात बार की चैम्पियन दिल्लीरणजी ट्रॉफी ग्रुप डी में हार से बेदम है। दिल्ली चार मैचों में 11 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। दिल्ली को अब झारखंड, सौराष्ट्र और रेलवे से अगले तीन मैच खेलने हैं। चंडीगढ अब ग्रुप डी में चार मैचों में 19 अंक लेकर शीर्ष पर है। इस बीच दिल्ली चयन समिति ने बड़ा फैसला किया है। रणजी ट्रॉफी के चौथे राउंड में चंडीगढ़ से करारी हार के बाद दिल्ली ने हिम्मत सिंह को कप्तानी से हटा दिया है। उनकी जगह आयुष बडोनी को नया कप्तान बनाय गया है। आयुष ने चंडीगढ़ के खिलाफ दो पारियों में 49 और 1 रन बनाए और चार विकेट लिए थे। 

Ranji Trophy 2024-25: दिल्ली टीम-

आयुष बडोनी (कप्तान), यश ढुल (उप-कप्तान), हिम्मत सिंह, गगन वत्स, सनत सांगवान, जोंटी सिधू, अनुज रावत, सुमित माथुर, सिद्धांत शर्मा, हिमांशु चौहान, मनी ग्रेवाल, प्रणव राजवंशी, वैभव कांडपाल, सिमरजीत सिंह, शिवम शर्मा, आर्यन राणा, मयंक गुसाईं, प्रिंस चौधरी।

कप्तान के रूप में बडोनी का पहला मैच बुधवार से अरुण जेटली स्टेडियम में झारखंड के खिलाफ होगा। हिम्मत इस सीज़न में फॉर्म के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने छह पारियों में 30.33 की औसत से 182 रन बनाए हैं। बडोनी आईपीएल में कई कमाल की पारी खेले हैं। चंडीगढ़ के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन के कारण और बदलाव हुए हैं।

सीज़न की शुरुआत में यश ढुल को उप-कप्तान बनाया है। चार मैचों में उन्होंने दो शतक और एक अर्धशतक लगाया है। ढुल 2022-23 रणजी सीज़न के दौरान दिल्ली के कप्तान थे। लेकिन 2023-24 अभियान के शुरुआती गेम में टीम पुडुचेरी से हारने के बाद उन्हें हटा दिया गया था। रितिक शौकीन, शिवांक वशिष्ठ और क्षितिज शर्मा को 18 सदस्यीय टीम से बाहर कर दिया गया है।

ऑफ स्पिनर शौकीन ने सिर्फ एक विकेट लिया, जबकि बाएं हाथ के स्पिनर वशिष्ठ को चंडीगढ़ की स्पिन-अनुकूल पिच पर कोई विकेट नहीं मिला। क्षितिज ने दोनों पारियों में सिर्फ 13 रनों का योगदान दिया। टीम में उनकी जगह सिमरजीत सिंह, मयंक गुसाईं और शिवम शर्मा ने ले ली है। तेज गेंदबाज सिमरजीत चोट के कारण पिछले तीन मैचों से चूकने के बाद वापस लौटे हैं।

टॅग्स :रणजी ट्रॉफीदिल्लीचंडीगढ़झारखंड

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या