IPL Auction: नीलामी से पहले अर्जुन तेंदुलकर का धमाका, एक ओवर में ठोके 5 छक्के, फिर 3 विकेट झटकर टीम को दिलाई जीत

Arjun Tendulkar, IPL 2021 auction: अर्जुन तेंदुलकर ने हाल में सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में खेलकर मुंबई की सीनियर टीम में डेब्यू किया था। हालांकि, इस टूर्नामेंट में अर्जुन अपना प्रभाव छोड़ने में असफल रहे हैं।

By अमित कुमार | Published: February 15, 2021 8:44 PM

Open in App
ठळक मुद्दे सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने बल्ले और गेंद दोनों से धमाल मचाया है।अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन के दम पर अर्जुन तेंदुलकर ने टीम को जीत दिला दी। नीलामी से ठीक पहले अर्जुन तेंदुलकर का फॉर्म में आना उनके लिए फायदेमंद हो साबित हो सकता है।

Arjun Tendulkar, IPL 2021 auction: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इस साल आईपीएल ऑक्शन में हिस्सा ले रहे हैं। अर्जुन तेंदुलकर पर कई फ्रेंचाइजियों की नजरें रहेंगी। 18 फरवरी को होने वाली नीलामी से पहले अर्जुन तेंदुलकर ने बल्ले और गेंद से धमाल मचाया है। 73वें पुलिस आमंत्रण शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप ए के दूसरे दौर के मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने 31 गेंद में नाबाद 77 रन की पारी खेली और 41 रन देकर तीन विकेट लिए। 

अर्जुन तेंदुलकर की बदौलत एमआईजी क्रिकेट क्लब ने इस्लाम जिमखाना को 194 रन से करारी शिकस्त दी। यह टूर्नामेंट मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है और कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के बाद शहर में पहली क्रिकेट प्रतियोगिता है। इक्कीस वर्षीय अर्जुन ने अपनी शानदार पारी के दौरान पांच चौके और आठ छक्के लगाये। 

उन्होंने ऑफ स्पिनर हाशिर दाफेदार के एक ही ओवर में पांच छक्के जड़ दिये। अर्जुन के शानदार प्रयास के अलावा सलामी बल्लेबाज केविन डीएलमेडा (96) और चौथे नंबर के बल्लेबाज प्रगनेश खांडिलेवार (112) ने एमआईजी की शानदार जीत में अहम भूमिका अदा की। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी एमआईजी ने 45 ओवर में सात विकेट पर 385 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। 

इसके जवाब में इस्लाम जिमखाना की टीम 41.5 ओवर में महज 191 रन पर सिमट गयी। अंकुश जयसवाल (31 रन देकर तीन विकेट) और श्रेयस गुराव (34 रन देकर तीन विकेट) ने अर्जुन के साथ मिलकर विकेट हासिल किये। अर्जुन को 18 फरवरी को चेन्नई में होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) नीलामी के लिये खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है। इससे पहले अर्जुन ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों को नेट में गेंदबाजी की थी और श्रीलंका के दौरे पर भारत की अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया था। (एजेंसी इनपुट के साथ)

टॅग्स :अर्जुन तेंदुलकरआईपीएल ऑक्शनक्रिकेट

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या