NZ vs SL 2023: श्रीलंका ने की तेज शुरुआत, 75 ओवर में कूट डाले 305 रन, मैथ्यूज ने 7000 रन पूरे किए, साउथी के 706 विकेट

New Zealand vs Sri Lanka 2023: कुसाल मेंडिस और दिमुथ करुणारत्ने के अर्धशतक से श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को यहां छह विकेट पर 305 रन बनाकर अपना पलड़ा भारी रखा।

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 09, 2023 3:53 PM

Open in App
ठळक मुद्देएंजेलो मैथ्यूज ने टेस्ट क्रिकेट में 7000 रन पूरे किए।पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या को पीछे छोड़ दिया।7000 टेस्ट रन बनाने वाले सिर्फ तीसरे श्रीलंकाई खिलाड़ी बन गए।

New Zealand vs Sri Lanka 2023: श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को धमाकेदार शुरुआत की। श्रीलंका के खिलाड़ी ने पहले दिन 75 ओवर में 6 विकेट पर 305 रन कूट डाले। कुसाल मेंडिस और दिमुथ करुणारत्ने ने शानदार पारी खेली। 

एंजेलो मैथ्यूज ने टेस्ट क्रिकेट में 7000 रन पूरे किए। न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउथी ने 362 टेस्ट विकेट पूरे किए।डेनियल विटोरी को पछाड़कर न्यूजीलैंड के सबसे सफल टेस्ट गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। टेस्ट विकेट अब सिर्फ रिचर्ड हेडली (431) के नाम दर्ज हैं। मैथ्यूज ने पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या को पीछे छोड़ दिया और 7000 टेस्ट रन बनाने वाले सिर्फ तीसरे श्रीलंकाई खिलाड़ी बन गए।

साउथी (706) साथ ही विटोरी के 705 विकेट को पीछे छोड़कर तीनों प्रारूपों में मिलाकर न्यूजीलैंड के सबसे सफल गेंदबाज भी बने। मैथ्यूज भी 47 रन के स्कोर पर टेस्ट क्रिकेट में 7000 रन पूरे करने में सफल रहे। मेंडिस ने 87 जबकि कप्तान करुणारत्ने ने 50 रन बनाने अलावा दूसरे विकेट के लिए 137 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी भी की।

दिन के खेल के दौरान हालांकि सिर्फ 75 ओवर फेंके जा सके। दिन का खेल खत्म होने पर धनजंय डिसिल्वा 39 रन बनाकर खेल रहे थे, जबकि कासुन रजिता 16 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे थे। न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउथी ने पिच पर घास को देखते हुए टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।

श्रीलंका की टीम ने पहले घंटे में सिर्फ 27 रन बनाए और इस दौरान ओशादा फर्नांडो (13) का विकेट गंवाया जिन्हें साउथी ने विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल के हाथों कैच कराया। मेंडिस ने क्रीज पर उतरते ही तेवर दिखाए और सिर्फ 40 गेंद में अपना 16वां अर्धशतक पूरा किया जिससे श्रीलंका ने लंच तक एक विकेट पर 120 रन बनाए।

मेंडिस और करुणारत्ने ने स्कोर एक विकेट पर 151 रन तक पहुंचाया लेकिन इसके बाद दोनों इसी स्कोर पर आउट हो गए। मेंडिस को साउथी ने पगबाधा किया जबकि मैट हेनरी ने करुणारत्ने को टॉम लैथम के हाथों कैच कराया। मेंडिस ने 83 गेंद का सामना करते हुए 16 चौके मारे जबकि करुणारत्ने की 87 गेंद की पारी में सात चौके शामिल रहे।

एंजेलो मैथ्यूज (47) और दिनेश चांदीमल (39) ने धीमी शुरुआत के बाद चौथे विकेट के लिए 82 रन जोड़े। साउथी ने चांदीमल को लैथम के हाथों आउट कराके एक बार फिर खतरनाक दिख रही साझेदारी को तोड़ा। वह इसी स्कोर पर हेनरी की गेंद पर दूसरी स्लिप में लैथम को कैच दे बैठे। स्पिनर माइकल ब्रेसवेल ने निरोशन डिकवेला (07) को पगबाधा करके स्कोर छह विकेट पर 268 रन किया। धनंजय और रजिता ने हालांकि इसके बाद श्रीलंका को और झटके नहीं लगने दिए।

टॅग्स :आईसीसीन्यूजीलैंड क्रिकेट टीमश्रीलंका क्रिकेट टीमटिम साउदी
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या