MI vs DC Score IPL 2024: दोपहर 3:30 बजे दुनिया का नंबर एक खिलाड़ी दिखाएगा रंग, मुंबई की नजर खाता खोलने पर, दिल्ली की निगाहें जीत पर, जानें लाइव अपडेट

Mumbai Indians vs Delhi Capitals, 20th Match Live Score IPL 2024: मुंबई इंडियंस फैंस को राहत भरी खबर है। दुनिया के नंबर एक टी20 खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव की वापसी हो रही है। 

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 06, 2024 1:00 PM

Open in App
ठळक मुद्देमैच भारतीय समयानुसार दोपहर बाद 3:30 पर शुरू होगा। डीसी ने भी सीजन में अब तक चार मुकाबलों में सिर्फ एक बार जीत हासिल की है।एमआई में हार्दिक पंड्या की कप्तानी बेहद खराब है। लगातार तीन मैच हारे हैं।

Mumbai Indians vs Delhi Capitals, 20th Match Live Score IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में कल (7 अप्रैल) फैंस को डबल मैच का मजा देखने को मिलेगा। पहला मैच दोपहर 3.30 बजे मुंबई इंडियंस (एमआई) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच और दूसरा मैच शाम 7.30 बजे गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाइटंस के बीच खेला जाएगा। मुंबई के सामने मुश्किल चुनौती और अभी तक खाता नहीं खोला है। दिल्ली की टीम जीत की राह पर लौटना चाहेगी। एमआई में हार्दिक पंड्या की कप्तानी बेहद खराब है। लगातार तीन मैच हारे हैं, जबकि ऋषभ पंत की डीसी ने भी सीजन में अब तक चार मुकाबलों में सिर्फ एक बार जीत हासिल की है। इस बीच मुंबई इंडियंस फैंस को राहत भरी खबर है। दुनिया के नंबर एक टी20 खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव की वापसी हो रही है। 

आईपीएल 2024ः मुंबई इंडियंस (एमआई) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी)-

टॉस टाइमः 3 बजे दोपहर (7 अप्रैल)

मैच का समयः 3.30 बजे दोपहर

कहां खेला जाएगाः वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

लाइव कहां देखेंः JioCinema ऐप।

एमआई बनाम डीसी हेड टू हेड रिकॉर्ड 2008 के बाद सेः

आईपीएल मैचः 33

मुंबई इंडियंसः 18

दिल्ली कैपिटल्सः 15

टीम इस प्रकार हैं:

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, जेराल्ड कोएत्ज़ी, टिम डेविड, श्रेयस गोपाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), अंशुल कंबोज, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका , मोहम्मद नबी, शम्स मुलानी, नमन धीर, शिवालिक शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, ल्यूक वुड।

दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड वार्नर, पृथ्वी साव, यश ढुल, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, ललित यादव, मिशेल मार्श, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्टवाल, एनरिक नोर्किया, कुलदीप यादव, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, खलील अहमद, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झाय रिचर्डसन, सुमित कुमार, स्वास्तिक चिकारा, शाई होप।

सूर्यकुमार की वापसी से मुंबई को मिलेगी मजबूती, दिल्ली भी अभियान पटरी पर लाने के लिए बेकरार

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना अभियान पटरी पर लाने के लिए रविवार को जब यहां एक दूसरे का सामना करेंगे तो निगाहें सूर्यकुमार यादव पर टिकी रहेंगी जो चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहे हैं। मुंबई ने अभी तक अपने तीनों मैच गंवाए हैं और वह अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर है।

दिल्ली की स्थिति भी अच्छी नहीं है तथा चार मैच में एक जीत से वह 10 टीमों की तालिका में नौवें स्थान पर है। इस तरह से दोनों टीम पर वापसी करने का दबाव है। सूर्यकुमार इस मैच में वापसी कर सकते हैं तथा आईपीएल के तुरंत बाद होने वाले टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए उनके प्रदर्शन पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

रोहित शर्मा और ईशान किशन ने उसे अच्छी शुरुआत दिलाई

सूर्यकुमार चोटिल होने के कारण पिछले तीन महीने से बाहर हैं। उन्होंने शुक्रवार को अभ्यास सत्र में भाग लिया और वह किसी भी तरह से असहज नहीं दिख रहे थे। मुंबई की टीम ने अभी तक हर विभाग में खराब प्रदर्शन किया है। बल्लेबाजी में रोहित शर्मा और ईशान किशन ने उसे अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन यह दोनों बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं।

स्टेडियम में 20000 से अधिक बच्चे खेल का लुत्फ उठाएंगे

तिलक वर्मा और नमन धीर पर भी यह बात लागू होती है। कप्तान हार्दिक पंड्या भी अभी तक अच्छा प्रदर्शन करके टीम को प्रेरित करने में नाकाम रहे हैं। उन्हें प्रशंसकों की नाराजगी भी झेलनी पड़ी है। रविवार को हालांकि इस मामले में उन्हें कुछ राहत मिल सकती है क्योंकि इस दिन स्टेडियम में 20000 से अधिक बच्चे खेल का लुत्फ उठाएंगे।

जहां तक मुंबई के गेंदबाजी विभाग का सवाल है तो आकाश मधवाल को छोड़कर कोई भी अन्य गेंदबाज प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाया है। आकाश ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच में तीन विकेट लिए थे। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने पिछले दो मैच में अर्धशतक जमाकर लय हासिल कर ली है लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिल पा रहा है।

दिल्ली की टीम 166 रन बनाकर आउट हो गई थी

पंत ने अभी तक चार मैच में 152 रन बनाए हैं। दिल्ली के गेंदबाजों ने पिछले मैच में बेहद खराब प्रदर्शन किया था। कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों ने उनकी जमकर धुनाई करके 7 विकेट पर 272 दिन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था। इसके जवाब में दिल्ली की टीम 166 रन बनाकर आउट हो गई थी।

मुंबई के खिलाफ वह इस मैच को भुलाकर वापसी करने की कोशिश करेगी। दिल्ली को डेविड वार्नर से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। उनके अलावा पृथ्वी साव भी वानखेड़े में अपने घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे।

टॅग्स :आईपीएल 2024IPLमुंबई इंडियंसदिल्ली कैपिटल्सहार्दिक पंड्याऋषभ पंतरोहित शर्माSuryakumar Yadav

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या