Mumbai Indians vs Delhi Capitals: 4 6 6 6 4 6 रोमारियो शेफर्ड का आया तूफान, मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में बनाए 234 रन

Mumbai Indians vs Delhi Capitals: वेस्ट इंडीज मूल के खिलाड़ी रोमारियो शेफर्ड का तूफान ऐसा आया कि दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज उड़ते हुए दिखाई दिए। इस खिलाड़ी ने आखिरी ओवर में छह गेंदों पर 32 रन ठोक दिए।

By धीरज मिश्रा | Published: April 07, 2024 5:30 PM

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई की टीम ने दिल्ली के सामने 20 ओवर में 234 रन बनाएदिल्ली को मुंबई ने 20 ओवर में 235 रनों का विशाल लक्ष्य दिया रोहित शर्मा ने खेली 49 रन की शानदार पारी

Mumbai Indians vs Delhi Capitals: वेस्ट इंडीज मूल के खिलाड़ी रोमारियो शेफर्ड का तूफान ऐसा आया कि दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज उड़ते हुए दिखाई दिए। इस खिलाड़ी ने आखिरी ओवर में छह गेंदों पर 32 रन ठोक दिए। पहली गेंद पर चौका, दूसरी गेंद पर छक्का, तीसरी गेंद पर छक्का, चौथी गेंद पर छक्का, 5वीं गेंद पर चौका और आखिरी गेंद पर फिर छक्का जड़ा। पहले आप यह आखिरी ओवर का वीडियो देखें। कैसे इस खिलाड़ी ने दिल्ली के गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे के आखिरी ओवर में 32 रन कूट दिए।

रोमारियो शेफर्ड की शानदार बल्लेबाजी के दम पर मुंबई की टीम ने दिल्ली के सामने 20 ओवर में 234 रन बनाए। दिल्ली को जीतने के लिए मुंबई ने 20 ओवर में 235 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है। वहीं, मैच पर नजर डाले तो दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। वहीं, इस सीजन में लगातार तीन मैच हारने वाली हार्दिक पांड्या की नेतृत्व वाली टीम ने पहले बल्लेबाजी की।

मुंबई के इस मैदान में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने टीम को ठोस शुरुआत दी। रोहित ने पहली गेंद से दिल्ली के गेंदबाजों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। रोहित ने 27 गेंदों में 49 रन बनाए। रोहित ने पारी में 3 छक्के और 6 चौके लगाए। रोहित हाफ सेंचुरी लगाने से महज एक रन से चूक गए। उनका विकेट अश्रर पटेल ने लिया। वहीं, ईशान किशन ने 23 गेंदों पर 42 रन बनाए। किशन ने पारी के दौरान 4 चौके और दो शानदार छक्के जड़े। हालांकि, तीन मैच में बाहर रहे सूर्यकुमार यादव से सभी को काफी उम्मीद थी।

लेकिन, यादव दूसरी गेंद पर आउट हुए। अच्छी शुरुआत पाने वाली मुंबई की टीम अचानक से विकेट गिरने से मुश्किल में दिखाई दी। इस वक्त क्रीज पर टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या आ चुके थे। हार्दिक ने धीमी शुरुआत करते हुए पारी को आगे बढ़ाया। पांड्या ने 33 गेंदों में 39 रन बनाए। पारी के दौरान 3 चौके एक छक्का लगाया। तिलक वर्मा ने 5 गेंदों में छह रन बनाए। टिम डेविड ने 21 गेंदों में 45 रन बनाए। 2 चौके और चार छक्के लगाए। वहीं, मैच में रोमारियो शेफर्ड ने 10 गेंदों में 39 रन ठोक दिए। पारी में चार छक्के और तीन चौके जड़े।

टॅग्स :IPLमुंबई इंडियंसदिल्ली कैपिटल्सरोहित शर्माहार्दिक पंड्याHardik Pandya

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या