Mumbai Indians IPL 2024: कप्तान पंड्या पर 24 लाख और मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी पर 6 लाख रुपये का जुर्माना, आखिर वजह

Mumbai Indians IPL 2024: कप्तान हार्दिक पंड्या पर टाटा इंडियन प्रीमियर लीग के 48वें मैच के दौरान धीमी ओवरगति के लिये जुर्माना लगाया गया है।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 01, 2024 3:31 PM

Open in App
ठळक मुद्देसत्र में धीमी ओवर गति संबंधित टीम का दूसरा अपराध था।पंड्या पर 24 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।बाकी सदस्यों पर छह छह लाख रुपये या मैच फीस के 25 प्रतिशत में से जो कम हो, जुर्माना लगाया गया है।

Mumbai Indians IPL 2024: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पर लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में दूसरी बार टीम की ओवरगति धीमी रहने के कारण 24 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। इंपैक्ट खिलाड़ी समेत बाकी खिलाड़ियों पर छह छह लाख रुपये या मैच फीस के 25 प्रतिशत में से जो कम हो, जुर्माना लगाया गया। मुंबई को लखनऊ ने चार विकेट से हराया। आईपीएल ने एक बयान में कहा ,‘मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पर टाटा इंडियन प्रीमियर लीग के 48वें मैच के दौरान धीमी ओवरगति के लिये जुर्माना लगाया गया है।’

इसमें कहा गया ,‘यह इस सत्र में धीमी ओवर गति संबंधित टीम का दूसरा अपराध था तो पंड्या पर 24 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। बाकी सदस्यों पर छह छह लाख रुपये या मैच फीस के 25 प्रतिशत में से जो कम हो, जुर्माना लगाया गया है।’’

टॅग्स :आईपीएल 2024IPLहार्दिक पंड्यामुंबई इंडियंस

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या