महेंद्र सिंह धोनी संग वाइफ साक्षी ने शेयर की फोटो, बताया अब किस नाम से जाने जाते हैं

साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर इस वक्त 3.4 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: March 24, 2020 2:57 PM

Open in App

कोरोना वायरस के चलते आईपीएल-2020 को फिलहाल 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं।

हाल ही में उनकी वाइफ साक्षी धोनी ने माही के साथ एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। साक्षी ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, "अब हमें लोग जीवा सिंह धोनी के पापा और मम्मी के तौर पर जानते हैं।"

साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर परिवार संग तस्वीरें साझा करती रहती हैं, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है। साक्षी के इंस्टाग्राम पर इस वक्त 3.4 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

धोनी के करियर पर एक नजर: विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते 4876 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 33 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक जड़ा है। 

बात अगर 350 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 84 बार नाबाद रहते हुए धोनी 10773 रन बना चुके हैं। एकदिवसीय मैचों में माही 10 सेंचुरी और 73 फिफ्टी लगा चुके हैं। वहीं टी20 के 98 मुकाबलों में 2 अर्धशतक की मदद से 1617 रन बना चुके हैं। धोनी का प्रदर्शन आईपीएल में भी शानदार रहा है। इसके 190 मैचों में उन्होंने 65 बार नाबाद रहते हुए 23 अर्धशतक की मदद से 4432 रन बनाए हैं।

टॅग्स :एमएस धोनीकोरोना वायरसइंस्टाग्रामजीवासाक्षी धोनीइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)आईपीएल 2020चेन्नई सुपर किंग्स

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या