धोनी की पत्नी साक्षी को जान का खतरा, बंदूक के लाइसेंस के लिए किया आवेदन

धोनी की पत्नी ने अपने आवेदन में कहा है कि वह ज्यादातर समय घर पर अकेले रहती हैं और निजी कामों के लिए अकेले ही कहीं आना-जाना होता है।

By विनीत कुमार | Published: June 20, 2018 1:11 PM

Open in App

रांची, 20 जून: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने अपनी जान का खतरा बताते हुए बंदूक आर्म्स लाइसेंस की मांग की है। धोनी के पास 2010 से ही बंदूक रखने का लाइसेंस मौजूद है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साक्षी ने पिस्टल या फिर एक .32 रिवॉल्वर के लाइसेंस के लिए आवेदन किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी की पत्नी ने अपने आवेदन में कहा है कि वह ज्यादातर समय घर पर अकेले रहती हैं और निजी कामों के लिए अकेले ही कहीं आना-जाना होता है। साक्षी ने कहा है कि इससे वह अपनी जान कई बार खतरे में महसूस करती हैं और इसलिए उन्हें एक हथियार खरीदने की जरूरत है।

(यह भी पढ़ें- पृथ्वी शॉ-मयंक अग्रवाल के तूफानी शतक, भारत-ए ने 50 ओवर में 458 का स्कोर खड़ा कर रचा इतिहास)

धोनी ने 2008 में 9एमएम गन के लिए आवेदन किया था। उस समय रांची जिला प्रशासन ने उस आवेदन को गृह मंत्रालय के पास भेजने से पहले धोनी से चरित्र प्रमाण-पत्र की मांग की थी। धोनी का आवेदन पहली बार में खारिज कर दिया गया था लेकिन फिर 2010 में उन्हें यह लाइसेंस मिल गया। पिछले साल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे से पहले कोलकाता पुलिस शूटिंग रेंज में धोनी अपनी निशानेबाजी का कौशल दिखाते नजर आए थे।  कोलकाता पुलिस के फेसबुक पेज पर इस वीडियो को शेयर किया गया था।

टॅग्स :एमएस धोनीसाक्षी धोनी

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या