Video: धोनी ने बीच सड़क पर किया ऐसा काम, जीत लिया चाइल्ड फैन का दिल

सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो वायर हो रहा है, जिसमें वो अपने एक चाइल्ड फैन का दिल जीत लेते हैं।

By सुमित राय | Published: November 15, 2018 10:39 AM

Open in App

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी इन दिनों टीम से बाहर हैं और फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो वायर हो रहा है, जिसमें वो अपने एक चाइल्ड फैन का दिल जीत लेते हैं।

वीडियो में धोनी अपनी कार में बैठकर जाने के लिए तैयार है, इसी बीच एक चाइल्ड फैन उनसे मिलने आ जाता है। इसके बाद धोनी कार का दरवाजा खोलकर बच्चे से बात करते दिखाई दे रहे हैं। कुछ देर बात करने के बाद धोनी बच्चे से हाथ मिलाते हैं और फिर बच्चा चला जाता है।

बता दें कि धोनी इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक पर है। धोनी ने युवाओं को मौका देने के लिए वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में नहीं खेलने का फैसला किया था। उनकी जगह पर ऋषभ पंत को बतौर विकेटकीपर टीम में शामिल किया गया है। धोनी मंगलवार को मुंबई में एक ऐड शूट के लिए मौजूद थे। धोनी ने प्रो कबड्डी लीग का एक ऐड शूट किया था, जिसमें वो कबड्डी के मैदान में भी दिखे थे।

टॅग्स :एमएस धोनी

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या