13 साल बाद भी नहीं टूटा धोनी का यह वर्ल्ड रिकॉर्ड, श्रीलंका के खिलाफ किया था कमाल

एमएस धोनी भले ही आज खराब फॉर्म से गुजर रहे हों, लेकिन आज से 13 साल पहले उनके बल्ले से ऐसी पारी निकली थी, जिसका रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया।

By सुमित राय | Updated: October 31, 2018 14:53 IST2018-10-31T13:42:44+5:302018-10-31T14:53:16+5:30

MS Dhoni scored his career-best 183 vs Sri Lanka on 31th October 2005 | 13 साल बाद भी नहीं टूटा धोनी का यह वर्ल्ड रिकॉर्ड, श्रीलंका के खिलाफ किया था कमाल

धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ 2005 में 183* रनों की पारी खेली थी।

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी भले ही आज खराब फॉर्म से गुजर रहे हों, लेकिन आज से 13 साल पहले धोनी के बल्ले से नाबाद 183 रनों की ऐसी पारी निकली थी, जिसका रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया। धोनी की यह पारी 31 अक्टूबर 2005 को श्रीलंका खिलाफ आया था।

धोनी अकेले दिलाई टीम को जीत

जयपुर में खेले गए सीरीज के तीसरे वनडे में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 299 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और सचिन तेंदुलकर सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए धोनी ने धमाका किया और 145 गेंदों में 15 चौके और 10 छक्के की मदद से 183 रनों की नाबाद पारी खेली।


13 साल से नहीं टूटा धोनी का यह रिकॉर्ड

धोनी की यह पारी किसी विकेटकीपर बल्लेबाज द्वारा वनडे मैचों में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है, जो अब तक कोई खिलाड़ी नहीं तोड़ पाया। धोनी के बाद सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट के नाम है, जिन्होंने 2004 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 172 रनों की पारी खेली थी।

सबसे बड़ी पारी खेलने वाले विकेटकीपर

खिलाड़ीमैच का तारीखकिस टीम के खिलाफरन
एमएस धोनी (भारत)31 अक्टूबर 2005श्रीलंका183*
एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया)16 जनवरी 2004जिम्बाब्वे172
एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया)7 फरवरी 1999श्रीलंका154
एमएस धोनी (भारत)5 अप्रैल 2005पाकिस्तान148
राहुल द्रविड़ (भारत)26 मई 1999श्रीलंका145
एंडी फ्लावर (जिम्बाब्वे)14 सितंबर 2002भारत145
केनेडी ओटिएनो (केन्या)10 अक्टूबर 1997बांग्लादेश144
एंडी फ्लावर (जिम्बाब्वे)7 अक्टूबर 2001इंग्लैंड142*
दवे हॉगटन (जिम्बाब्वे)10 अक्टूबर 1987न्यूजीलैंड142
कुमार संगकारा (श्रीलंका)31 अक्टूबर 2005भारत138*

एमएस धोनी का वनडे करियर

धोनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और हाल के समय में उनकी काफी आलोचना हो रही है। धोनी ने इस साल वनडे मैचों की 12 पारियों में 68.10 स्ट्राइकर रेट से 252 रन बनाए हैं। विंडीज के खिलाफ इस सीरीज में धोनी के बल्ले से 23, 7 और 20 रन निकले हैं। उन्होंने अपने वनडे करियर में खेले 331 मैचों की 281 पारियों में 50.11 की औसत 87.89 की स्ट्राइक रेट से 10173 रन बनाए हैं।

Open in app