क्रिकेट से ब्रेक लेकर यू एन्जॉय कर रहे हैं धोनी, वायरल हुआ मस्ती करते हुए वीडियो

विराट कोहली के बाद अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी छुट्टियों के दौरान मस्ती एक वीडियो शेयर किया है।

By सुमित राय | Published: March 13, 2018 2:11 PM

Open in App

श्रीलंका में चल रही निदाहास ट्रॉफी टी20 ट्राई सीरीज से विराट-धोनी समेद कई दिग्गज खिलाड़ियों को आराम दिया गया है और ये खिलाड़ी छुट्टी का भरपूर आनंद उठा रहे हैं। हाल ही में विराट कोहली की कई फोटोज वायरल हुई थीं और अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी छुट्टियों में मस्ती एक वीडियो शेयर किया है।

वीडियो में धोनी अपने परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद उठा रहे हैं। इस वीडियो में सबसे पहले जीवा नजर आ रही हैं। फिर वह पापा धोनी की गोद में दिख रही हैं। वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी साक्षी और जीवा के साथ हैं काफी खुश और रिलैक्स नजर आ रहे हैं। वीडियो में धोनी अपने फेवरेट कुत्तों के साथ भी खेलते दिख रहे हैं। (यह भी पढ़ें: शादी के बाद किराए के घर में रह रहे हैं विराट-अनुष्का, लाखों रुपये दे रहे हैं किराया)

बता दें कि यह वीडियो धोनी के नए घर का है, जो उनके फॉर्म हाउस का है। बता दें कि धोनी रांची के अपने पुराने घर को छोड़कर पिछले साल अक्टूबर में रांची में रिंग रोड पर स्थित अपने फॉर्म हाउस में बने घर में शिफ्ट हो गए थे।

क्रिकेट जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

टॅग्स :एमएस धोनी

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या