HighlightsJasprit Bumrah Creates History: बुमराह तीनों प्रारूपों में 100 से अधिक विकेट लेने वाले पहले भारतीय हैं। Jasprit Bumrah Creates History: विश्व स्तर पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले इतिहास के केवल 5वें गेंदबाज हैं। Jasprit Bumrah Creates History: लसिथ मलिंगा, टिम साउथी, शाकिब अल हसन और शाहीन अफरीदी यह कारनामा कर चुके हैं।
Jasprit Bumrah Creates History: कटक के बाराबती स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में जसप्रीत बुमराह ने इतिहास रच दिया। मेजबान टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 101 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। बुमराह ने 17 रन देकर 2 विकेट लिए और इतिहास कायम किया। बुमराह ने डेवाल्ड ब्रेविस और केशव महाराज का विकेट लिया। बुमराह ने इस शानदार उपलब्धि के साथ टी20 क्रिकेट में 100 विकेट पूरे किए और अर्शदीप सिंह के बाद उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बन गए।
Jasprit Bumrah Creates History: तीनों अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में 100 विकेट-
लसिथ मलिंगा
टिम साउदी
शाकिब अल हसन
शाहीन अफरीदी
जसप्रीत बुमराह।
सभी प्रारूपों में 100 विकेट लेने वाले 5 खिलाड़ियों के रिकॉर्ड-
जसप्रीत बुमराहः 16.9
टिम साउथीः 22.4
शाकिब अल हसनः 20.9
लसिथ मलिंगाः 20.8
शाहीन अफरीदीः 21.26।
बुमराह तीनों प्रारूपों में 100 से अधिक विकेट लेने वाले पहले भारतीय हैं। बुमराह विश्व स्तर पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले इतिहास के केवल 5वें गेंदबाज हैं। उनसे पहले लसिथ मलिंगा, टिम साउथी, शाकिब अल हसन और शाहीन अफरीदी यह कारनामा कर चुके हैं। इन पांचों गेंदबाजों में बुमराह का औसत और इकॉनमी तीनों फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ है।
पूर्ण सदस्य टीमों के टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में तेज गेंदबाजों का सर्वश्रेष्ठ औसत (न्यूनतम 100 विकेट)-
जसप्रीत बुमराहः 17.92
अर्शदीप सिंहः 18.37
मार्क अडायरः 19.36
पांच खिलाड़ियों में बुमराह एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनकी इकॉनमी तीनों फॉर्मेट में सात से कम और औसत 25 से नीचे है। बुमराह यह उपलब्धि हासिल करने वाले किसी पूर्ण सदस्य देश के केवल 11वें तेज़ गेंदबाज़ हैं और 18 से कम औसत वाले एकमात्र गेंदबाज़ हैं। उन्होंने 100 विकेट क्लब में शामिल तेज़ गेंदबाज़ों में टी20I में सर्वश्रेष्ठ औसत का अर्शदीप सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में दक्षिण अफ्रीका का 100 से कम का ऑल-आउट स्कोर-
74 बनाम भारत, कटक, 2025
87 बनाम भारत, राजकोट, 2022
89 बनाम ऑस्ट्रेलिया, जोहान्सबर्ग, 2020
95 बनाम भारत, जोहान्सबर्ग, 2023
96 बनाम ऑस्ट्रेलिया, केप टाउन, 2020
98 बनाम श्रीलंका, कोलंबो (रिपब्लिकन), 2018
दक्षिण अफ्रीका अब तक छह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 100 से ज़्यादा रनों के अंतर से हार चुका है, जिनमें से तीन भारत के खिलाफ हारे हैं।
टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के खिलाफ सबसे कम ऑल-आउट स्कोर-
57 - यूएई, दुबई, 2025
66 - न्यूजीलैंड, अहमदाबाद, 2023
70 - आयरलैंड, डबलिन (मलाहाइड), 2018
74 - दक्षिण अफ्रीका, कटक, 2025
80 - इंग्लैंड, कोलंबो (आरपीएस), 2012
टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारतीय विकेटकीपर द्वारा सबसे अधिक कैच
5 - एमएस धोनी बनाम इंग्लैंड, ब्रिस्टल, 2018
4 - एमएस धोनी बनाम अफगानिस्तान, ग्रोस आइलेट, 2010
4 - एमएस धोनी बनाम पाकिस्तान, कोलंबो (आरपीएस), 2012
4 - एमएस धोनी बनाम श्रीलंका, कटक, 2017
4 - दिनेश कार्तिक बनाम इंग्लैंड, साउथेम्प्टन, 2022
4 - जितेश शर्मा बनाम दक्षिण अफ्रीका, कटक, 2025।
हार्दिक पंड्या के हरफनमौला खेल से भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में मंगलवार को यहां दक्षिण अफ्रीका को 101 रन से हराकर शानदार आगाज किया। पंड्या की नाबाद 59 रन की आक्रामक पारी के बूते भारत ने छह विकेट पर 175 रन बनाने के बाद दक्षिण अफ्रीका को 12.3 ओवर में 74 रन पर आउट कर इस टीम के खिलाफ रनों के लिहाज से अपनी दूसरे सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
भारत ने इससे पहले नवंबर 2024 में दक्षिण अफ्रीका को 135 रन से हराया था। टी20 अंतरराष्ट्रीय में यह दक्षिण अफ्रीका का सबसे छोटा स्कोर है। बल्ले से अपना छठा टी20 अर्धशतक जड़ने वाले पंड्या ने डेविड मिलर (एक रन) का अहम विकेट भी चटकाया। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल को दो-दो जबकि शिवम दुबे को एक सफलता मिली।
दक्षिण अफ्रीका के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे ज्यादा 22 जबकि ट्रिस्टन स्टब्स और कप्तान एडेन मारक्रम ने 14-14 रन का योगदान दिया। भारतीय टीम 12 ओवर के बाद चार विकेट पर 78 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी लेकिन एशिया कप के बाद चोट से वापसी कर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे पंड्या ने 28 गेंद की नाबाद पारी में चार छक्कों और छह चौकों की मदद से भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। भारत के लिए तिलक वर्मा (32 गेंद में 26), अक्षर पटेल (21 गेंद में 23) अभिषेक शर्मा (12 गेंद में 17) क्रीज पर समय बिताने के बावजूद बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।
दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने चार ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट लिये। लुथो सिपामला को दो जबकि डोनोवन फरेरा को एक सफलता मिली। लक्ष्य का बचाव करते हुए अर्शदीप सिंह ने पारी की दूसरी गेंद पर ही क्विंटन डिकॉक को खाता खोले बगैर पवेलियन की राह दिखाने के बाद अपने अगले ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स (14) को विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच कराया।
कप्तान एडेन मारक्रम ने चौथे ओवर में बुमराह के खिलाफ चौका और फिर छक्का लगाया लेकिन अक्षर ने छठे ओवर की पहली गेंद पर ही उन्हें बोल्ड कर दिया। चक्रवर्ती के खिलाफ लांग ऑन पर शानदार छक्का लगाने वाले डेवाल्ड ब्रेविस ने अक्षर पर चौके के साथ पावर प्ले में दक्षिण अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट पर 45 रन पहुंचा दिया।
पंड्या ने गेंद थामते ही लंबे समय के बाद टीम में वापसी कर रहे अनुभवी मिलर को पवेलियन भेजा। जितेश ने विकेट के पीछे उनका शानदार कैच लपका। टीम का स्कोर अभी 50 रन तक ही पहुंचा था कि चक्रवर्ती ने फरेरा (सात गेंद में पांच रन) को चकमा देकर पवेलियन की राह दिखा दी। मार्को यानसेन ने पंड्या और चक्रवर्ती पर बड़े छक्के लगाकर आक्रामक तेवर दिखाये।
वह खतरनाक होते उससे पहले चक्रवर्ती ने उन्हें बोल्ड कर मैच पर भारत का दबदबा बना दिया। बुमराह ने अगले ओवर में ब्रेविस को आउट कर टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपने विकेटों का सैंकड़ा पूरा किया। भारतीय गेंदबाजों ने इसके बाद पुछल्ले बल्लेबाजों को आउट करने में ज्यादा समय जयां नहीं किया।
इससे पहले एनगिडी ने अपने शुरुआती दो ओवरों में चोट से वापसी कर रहे शुभमन गिल (चार) और भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (12) को आउट कर दो बड़े झटके दिये। शानदार लय में चल रहे यानसेन के खिलाफ अभिषेक ने छक्का जड़ हाथ खोला लेकिन शुरुआती ओवरों में वह संघर्ष करते दिखे।
तिलक वर्मा ने छठे ओवर में यानसेन के खिलाफ दो चौके लगाये जिससे टीम ने पावर प्ले में दो विकेट पर 40 रन बनाये। अभिषेक ने सिपामला के खिलाफ दो चौके लगाये लेकिन ओवर की तीसरी गेंद पर फाइन लेग बाउंड्री के पास यानसेन ने शानदार कैच लपक कर उनकी पारी को खत्म किया।
तिलक वर्मा और अक्षर ने इसके बाद संभल कर बल्लेबाजी करते हुए अगले कुछ ओवरों में दौड़कर रन चुराने पर ध्यान दिया। इस दौरान तिलक ने एनरिक नोर्किया के खिलाफ डीप स्क्वायर लेग की दिशा में शानदार छक्का जड़ा। भारतीय खिलाड़ी हालांकि रन गति को तेज करने के लिए संघर्ष करते दिखे।
इस बीच एनगिडी ने 12वें ओवर में तिलक वर्मा को आउट कर मैच की अपनी तीसरी सफलता हासिल की। पंड्या ने क्रीज पर आते ही केशव महाराज के खिलाफ दो बड़े छक्के जड़ रन गति को तेज किया तो वहीं दूसरे छोर से अक्षर ने सिपामला की गेंद को दर्शकों के पास भेजकर भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया।
वह हालांकि अगली गेंद पर प्वाइंट क्षेत्र में फरेरा को कैच दे बैठे। पंड्या पर इसका खास असर नहीं पड़ा और उन्होंने नोर्किया पर करारे प्रहार कर दो चौके लगाये। दूसरे छोर से दुबे (11) ने एनगिडी के खिलाफ दो चौके लगाकर उनका अच्छा साथ दिया। वह हालांकि 18वें ओवर में फरेरा की पहली गेंद पर बोल्ड हो गये।
भारत ने 19वें ओवर में 18 रन बटोरे जिसमें पंडया ने सिपामला के खिलाफ छक्का और चौका जबकि जितेश (नाबाद 10) ने छक्का लगाया। पंड्या ने आखिरी ओवर में नोर्किया के खिलाफ छक्के के साथ इस प्रारूप में अपना छठा अपना अर्धशतक पूरा किया।