IPL 2026: 18 मैच में भारत का प्रतिनिधित्व, फ्रैंकलिन की जगह आरोन होंगे सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी कोच, 2011-2022 के बीच आईपीएल के 9 सीजन खेलने का अनुभव

IPL 2026: भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वरुण आरोन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 2026 के आईपीएल सत्र के लिए सोमवार को अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त किया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 14, 2025 18:03 IST

Open in App
ठळक मुद्देIPL 2026: 9 टेस्ट और 9 वनडे मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। IPL 2026: जनवरी 2025 में संन्यास की घोषणा की थी।IPL 2026: पूर्व बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेम्स फ्रैंकलिन की जगह लेंगे।

IPL 2026: पूर्व भारतीय खिलाड़ी वरुण आरोन को इंडियन प्रीमियर लीग सीज़न 2026 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद का नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। जिसकी घोषणा फ्रैंचाइज़ी ने सोमवार को की। आरोन न्यूजीलैंड के पूर्व बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेम्स फ्रैंकलिन की जगह लेंगे। एसआरएच ने अपने एक्स अकाउंट पर घोषणा की। हमारे कोचिंग स्टाफ में एक शानदार जुड़ाव! वरुण आरोन का हमारे नए गेंदबाजी कोच के रूप में स्वागत है। आरोन ने 9 टेस्ट और 9 वनडे मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। जनवरी 2025 में संन्यास की घोषणा की थी।

आरोन ने 2011 से 2022 के बीच आईपीएल के नौ सीज़न खेले हैं। उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स, किंग्स इलेवन पंजाब, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटन्स के लिए खेला है। अपने आखिरी सीज़न में उन्होंने 2022 में गुजरात टाइटन्स के साथ खिताब जीता था। आरोन न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स फ्रैंकलिन की जगह लेंगे।

सनराइजर्स ने अपने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ हमारे कोचिंग स्टाफ में एक शानदार इजाफा। वरुण आरोन का हमारे नये गेंदबाजी कोच के रूप में स्वागत है। आरोन ने 2011 और 2015 के बीच भारत के लिए नौ टेस्ट और उतने ही वनडे खेले थे। पैंतीस साल के आरोन ने अपना आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच इसी साल पांच जनवरी को जयपुर में गोवा के खिलाफ झारखंड के लिए विजय हजारे ट्रॉफी का खेल था।

झारखंड के इस 50 ओवर के घरेलू टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में पहुंचने में विफल रहने पर उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी थी। उन्होंने पिछले साल चेन्नई में एमआरएफ पेस फाउंडेशन में आस्ट्रेलिया के दिग्गज ग्लेन मैकग्राथ के साथ एक कोच के रूप में कुछ समय के लिए काम किया था।

आरोन करियर की शुरुआत में एक युवा तेज गेंदबाज के रूप में अपनी पहचान बनाई थी जो 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार को पार करने में सक्षम था। भारतीय क्रिकेट के शीर्ष अधिकारियों ने उस समय आरोन और उभरते हुए एक अन्य तेज गेंदबाज उमेश यादव पर बहुत अधिक ध्यान दिया था।  

उमेश ने देश के लिए 50 से अधिक टेस्ट खेले तो वहीं लगातार चोटिल होने के कारण आरोन का करियर परवान नहीं चढ़ सका।  आरोन ने संन्यास के बाद  टेलीविजन पर क्रिकेट विशेषज्ञ के तौर पर काम करना शुरू किया है।

टॅग्स :आईपीएल 2026झारखंडसनराइजर्स हैदराबादIPLटीम इंडिया

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या