ऑरेंज-पर्पल कैप पर गुजरात टाइटंस का कब्जा, 16 विकेट के साथ नंबर-1 पर कृष्णा और 417 रन बनाकर सुदर्शन आगे, देखें लिस्ट

IPL 2025 Orange-Purple Cap: गुजराच टाइटन्स के स्पिनर साई किशोर केकेआर के खिलाफ एक विकेट लेने के बाद तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गए।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 22, 2025 05:53 IST

Open in App
ठळक मुद्देIPL 2025 Orange-Purple Cap: रन बनाने में विराट कोहली 5वें पायदान पर है।IPL 2025 Orange-Purple Cap: कुलदीप यादव 12 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर है।IPL 2025 Orange-Purple Cap: सीजन में अपने विकेटों की संख्या 16 पर पहुंचा दी।

IPL 2025 Orange-Purple Cap: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में गुजरात टाइटंस की टीम कमाल और धमाल कर रही है। टीम 12 अंक के साथ अंक तालिका में नंबर-1 पर है और ऑरेंज और पर्पल कैप पर गुजरात टाइटंस का कब्जा हो गया है।16 विकेट के साथ प्रसिद्ध कृष्णा सबसे आगे और पर्पल कैप पर भारी बढ़त बना ली है। दूसरे पायदान पर कुलदीप यादव 12 विकेट के साथ जमे हैं। वहीं साई सुदर्शन 417 रन के साथ सबसे आगे और दूसरे स्थान पर काबिज निकोलस पूरन से 49 रन से आगे है। गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने सोमवार को आईपीएल 2025 पर्पल कैप स्टैंडिंग में अपनी बढ़त को और मजबूत कर लिया। प्रसिद्ध ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 25 रन देकर दो विकेट लिए और इस सीजन में अपने विकेटों की संख्या 16 पर पहुंचा दी। दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव 12 विकेट लेकर दूसरे नंबर पर हैं। टाइटन्स के स्पिनर साई किशोर केकेआर के खिलाफ एक विकेट लेने के बाद तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गए।

IPL 2025 Orange-Purple Cap: आईपीएल 2025 के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची-

1. प्रसिद्ध कृष्णाः 16

2. कुलदीप यादवः 12

3. नूर अहमदः 12

4. साई किशोरः 12

5. जोश हेज़लवुडः 12

IPL 2025 Orange-Purple Cap: आईपीएल 2025 के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची-

1 साई सुदर्शनः 417

2 निकोलस पूरनः 368

3 जोस बटलरः 356

4 सूर्यकुमार यादवः 333

5 विराट कोहलीः 322।

टॅग्स :IPLआईपीएल 2025प्रसिद्ध कृष्णाPrasidh Krishna

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या