IPL 2024: अपने चैंपियन कप्तान हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटन्स ने क्यों जाने दिया? ये है वजह

हार्दिक को फिर से अपनी टीम के साथ जोड़ने के लिए मुंबई इंडियंस को उनकी 15 करोड़ रुपये की वार्षिक फीस का भुगतान करना होगा। इतनी हा राशि गुजरात टाइटन्स ने मेगा नीलामी से पहले उनकी सेवाओं के लिए भुगतान की थी।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: November 28, 2023 10:53 AM

Open in App
ठळक मुद्देहार्दिक पांड्या अब अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में लौट गए हैंमुंबई इंडियंस में वापस लौटने का फैसला खुद हार्दिक का भी था मुंबई इंडियंस ने हार्दिक का टीम में वापस स्वागत किया है

IPL 2024: गुजरात टाइटन्स को साल 2022 में विजेता और 2023 में  उप-विजेता बनाने वाले चैंपियन कप्तान हार्दिक पांड्या अब अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में लौट गए हैं। हार्दिक ने 2015 में मुंबई इंडियंस के साथ अपनी आईपीएल की यात्रा शुरू की थी और 2021 तक टीम के साथ रहे। इस बीच मुंबई इंडियंस ने चार बार आईपीएल खिताब जीता। 

हार्दिक को फिर से अपनी टीम के साथ जोड़ने के लिए मुंबई इंडियंस को उनकी 15 करोड़ रुपये की वार्षिक फीस का भुगतान करना होगा। इतनी हा राशि गुजरात टाइटन्स ने मेगा नीलामी से पहले उनकी सेवाओं के लिए भुगतान की थी। लेकिन इन सबके बीच एक सवाल पूछा जा रहा था कि आखिर गुजरात टाइटन्स ने अपने चैंपियन कप्तान को जाने देने का फैसला क्यों लिया। 

अब गुजरात टाइटन्स ने जो आधिकारिक बयान जारी किया है उससे खुद इस बात का पता चलता है। गुजरात टाइटन्स के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी ने अपने बयान में कहा है, "गुजरात टाइटन्स के पहले कप्तान के रूप में, हार्दिक पंड्या ने फ्रेंचाइजी को दो शानदार सीज़न देने में मदद की, जिसके परिणामस्वरूप एक आईपीएल चैंपियनशिप जीती और एक फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने अब अपनी मूल टीम मुंबई इंडियंस में वापसी की इच्छा जताई है। हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।"

इसका मतलब ये है कि मुंबई इंडियंस में वापस लौटने का फैसला खुद हार्दिक का भी था। इसमें हार्दिक की रजामंदी थी। इस बीच, मुंबई इंडियंस ने हार्दिक का टीम में वापस स्वागत किया है। नीता अंबानी ने कहा,  "हम हार्दिक का घर वापसी पर स्वागत करते हुए रोमांचित हैं! यह हमारे मुंबई इंडियंस परिवार के साथ एक हार्दिक पुनर्मिलन है! मुंबई इंडियंस की युवा खोजी प्रतिभा से लेकर अब टीम इंडिया के स्टार बनने तक, हार्दिक ने एक लंबा सफर तय किया है और हम उनके और मुंबई इंडियंस के लिए भविष्य के बारे में उत्साहित हैं!"

आकाश अंबानी ने कहा, "हार्दिक को मुंबई इंडियंस में वापस देखकर मुझे बहुत खुशी हुई। यह एक सुखद घर वापसी है। वह जिस भी टीम में खेलते हैं उसे बेहतरीन संतुलन प्रदान करते हैं। हार्दिक का एमआई परिवार के साथ पहला कार्यकाल बेहद सफल रहा और हमें उम्मीद है कि वह अपने दूसरे कार्यकाल में और भी अधिक सफलता हासिल करेंगे।"

बता दें कि मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को वापस लाने के लिए ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियंस से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में स्थानांतरित कर दिया। ग्रीन को पिछली नीलामी में बड़ी रकम देकर जोड़ा गया था। 

टॅग्स :हार्दिक पंड्यामुंबई इंडियंसगुजरात टाइटन्सआईपीएल 2024

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या