IPL 2022: किस टीम ने किन-किन खिलाड़ियों को किया रिटेन, किस फ्रेंचाइजी के पास बचा कितना पैसा, देखें पूरी लिस्ट

आईपीएल-2022 के लिए होने वाले मेगा-ऑक्शन से पहले 8 फ्रेंचाइजी टीमों ने उन खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की है, जिन्हें वे रिटेन करेंगे। यहां देखें पूरी डिटेल लिस्ट...

By विनीत कुमार | Published: December 01, 2021 8:19 AM

Open in App
ठळक मुद्दे8 फ्रेंचाइजी ने कुल 27 खिलाड़ियों को रिटेन किया, नाम फाइनल करने के लिए 30 नवंबर थी आखिरी तारीख।रिटेन हुए खिलाड़ियों में 8 विदेशी और 4 अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं।राजस्थान रॉयल्स, आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन-तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया।

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-2022 के लिए सभी फ्रेंचाइजी ने उन खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर दी है, जिन्हें वे रिटेन करने जा रहे हैं। कुछ नाम चौंकाने वाले हैं तो कुछ नाम लगभग पहले से तय माने जा रहे थे। 

आईपीएल में दो नई टीमें लखनऊ और अहमदाबाद से जुड़ने जा रही हैं। ऐसे में आईपीएल के अगले सीजन से पहले मेगा ऑक्शन होना है। रिटेन किए खिलाड़ियों के नामों की घोषणा करने की तारीख 30 नवंबर रखी गई थी। मौजूदा सभी 8 फ्रेंचाइजी को अधिकतम 4 खिलाड़ी रिटेन करने की छूट थी।

किस फ्रेंचाइजी ने कितने खिलाड़ी किये रिटेन

ऐसे में राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन-तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया। वही, पंजाब किंग्स ने दो खिलाड़ियों को रिटेन करने का फैसला किया। दूसरी ओर चेन्नई सुपरकिंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस ने चार खिलाड़ियों को रिटेन करने का फैसला किया। इस तरह 8 फ्रेंचाइजी ने कुल 27 खिलाड़ियों को रिटेन किया। इसमें 8 विदेशी खिलाड़ी और 4 अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं।

किस फ्रेंचाइजी के पास अब बचा है कितना पैसा

पंजाब किंग्स के पास अब सबसे अधिक 72 करोड़ रुपये बचे हैं, जिसका इस्तेमाल वह नीलामी में कर सकती है। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स के पास 47.50 करोड़ रुपये हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के पास 68 करोड़, राजस्थान रॉयल्स के पास 62 करोड़ और आरसीबी के पास 57 करोड़ रुपये रह गये हैं।

इसके अलावा चेन्नई सुपरकिंग्स के पास 48 करोड़, कोलकाता नाइटराइडर्स के पास भी 48 करोड़ बाकी हैं। मुंबई इंडियंस के पास भी 48 करोड़ हैं। ये वो टीमें हैं जिन्होंने चार-चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

किस फ्रेंचाइजी ने किस खिलाड़ी रिटेन किया, पूरी लिस्ट

मुंबई इंडियंस

रोहित शर्मा- 16 करोड़ जसप्रीत बुमराह- 12 करोड़सूर्यकुमार यादव- 8 करोड़कीरन पोलार्ड- 6 करोड़

दिल्ली कैपिटल्स

ऋषभ पंत- 16 करोड़अक्षर पटेल- 9 करोड़पृथ्वी शॉ- 7.5 करोड़एनरिक नोर्टजे- 6.5 करोड़

कोलकाता नाइटराइडर्स

आंद्रे रसेल- 12 करोड़वरुण चक्रवर्ती- 8 करोड़वेंकटेश अय्यर- 8 करोड़सुनील नरेन- 8 करोड़

चेन्नई सुपरकिंग्स

रविंद्र जडेजा- 16 करोड़एमएस धोनी- 12 करोड़मोइन अली- 8 करोड़रितुराज गायकवाड़- 6 करोड़

राजस्थान रॉयल्स

संजू सैमसन- 14 करोड़जोस बटलर- 10 करोड़यशस्वी जयसवाल- 4 करोड़

आरसीबी

विराट कोहली- 15 करोड़ग्लेन मैक्सवेल- 11 करोड़मोहम्मद सिराज- 7 करोड़

सनराइजर्स हैदराबाद

केन विलियम्सन- 14 करोड़अब्दुल समद- 4 करोड़उमरान मलिक- 4 करोड़

पंजाब किंग्स

मयंक अग्रवाल- 12 करोड़अर्शदीप सिंह- 4 करोड़

टॅग्स :आईपीएल 2022इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)चेन्नई सुपर किंग्सपंजाब किंग्सकोलकाता नाइट राइडर्सदिल्ली कैपिटल्सएमएस धोनीविराट कोहलीजसप्रीत बुमराहराजस्थान रॉयल्समुंबई इंडियंसरोहित शर्मा
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या