IPL 2022: धोनी धमाका, 6 गेंद और 16 रन, टी20 क्रिकेट में 7000 रन पूरे, रोबिन उथप्पा और शिवम दुबे ने खोले हाथ

IPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए 4687, पुणे सुपर के लिए 574, अंतरराष्ट्रीय मैच में टीम इंडिया के लिए 1617 और झारखंड के लिए 123 रन बनाए हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 31, 2022 9:56 PM

Open in App
ठळक मुद्देलखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ सात विकेट पर 210 रन बनाए।आर उथप्पा ने 27 गेंद में आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन की पारी खेली।एस दुबे ने 30 गेंद की अपनी पारी में पांच चौकों और दो छक्कों से 49 रन बनाए।

IPL 2022: चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने छोटी पारी खेलते ही कई रिकॉर्ड बना गए। पारी के दौरान माही ने 6 गेंद में 16 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और एक छक्का शामिल है। 266 की स्ट्राइक से रन मारे। धोनी टी20 क्रिकेट में 7000 रन पूरे किए।

महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए 4687, पुणे सुपर के लिए 574, अंतरराष्ट्रीय मैच में टीम इंडिया के लिए 1617 और झारखंड के लिए 123 रन बनाए हैं। रोबिन उथप्पा और शिवम दुबे की ताबड़तोड़ पारियों से चेन्नई सुपरकिंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में गुरुवार को यहां लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ सात विकेट पर 210 रन बनाए।

उथप्पा ने 27 गेंद में आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन की पारी खेली जबकि दुबे ने 30 गेंद की अपनी पारी में पांच चौकों और दो छक्कों से 49 रन बनाए। मोईन अली (22 गेंद में 35 रन) और अंबाती रायुडू (20 गेंद में 27 रन) ने भी उपयोगी पारियां खेली।

सुपरजाइंट्स की ओर से रवि बिश्नोई ने 24, आवेश खान ने 38 और एंड्रयू टाइ ने 41 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे सुपरकिंग्स ने तीसरे ओवर में ही रुतुराज गायकवाड़ (01) का विकेट गंवा दिया जो रन आउट हुए। टीम हालांकि अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोबिन उथप्पा की तूफानी बल्लेबाजी से पावर प्ले में एक विकेट पर 73 रन बनाने में सफल रही। उथप्पा ने तेज गेंदबाज आवेश खान की मैच की पहली दो गेंद पर चौकों के साथ शुरुआत की।

उन्होंने अगले ओवर में दुष्मंता चमीरा और फिर आवेश पर छक्का और चौका जड़ा। उथप्पा ने एंड्रयू टाइ के ओवर में चार चौके जड़े जबकि मोईन अली ने कृणाल पंड्या का स्वागत लगातार तीन गेंद पर दो चौकों और एक छक्के के साथ किया। उथप्पा ने लेग स्पिनर रवि बिश्नोई की गेंद पर दो रन के साथ 25 गेंद में अपना 26वां आईपीएल अर्धशतक पूरा किया। वह हालांकि एक गेंद बाद पगबाधा हो गए जिससे मोईन के साथ उनकी 78 रन की साझेदारी का अंत हुआ। उन्होंने 27 गेंद की अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का मारा।

शिवम दुबे ने आते ही चमीरा पर तीन चौकों के साथ अपने तेवर दिखाए जबकि मोईन ने बिश्नोई पर चौके के साथ 10वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। आवेश ने इसके बाद गेंदबाजी में वापसी करते हुए मोईन को बोल्ड करके सुपरकिंग्स को तीसरा झटका किया। उन्होंने 22 गेंद का समाना करते हुए चार चौके और दो छक्के मारे।

दुबे और रायुडू ने इसके बाद पारी को संवारा। दुबे ने दीपक हुड्डा जबकि रायुडू ने टाइ पर छक्का जड़ा। दुबे ने कृणाल पर चौके के साथ 16वें ओवर में टीम के 150 रन पूरे किए लेकिन अगली गेंद पर चमीरा ने उनका आसान कैच टपका दिया। रायुडू ने इसी ओवर में सीधा लंबा छक्का जड़ा।

बिश्नोई ने रायुडू को बोल्ड करके 60 रन की इस साझेदारी को तोड़ा। रायुडू ने 20 गेंद का सामना करते हुए दो चौके और दो छक्के मारे। दुबे भी इसके बाद आवेश की गेंद पर एविन लुईस को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। धोनी ने आते ही आवेश पर लगातार गेंदों पर छक्का और चौका मारा। कप्तान रविंद्र जडेजा (17) ने टाइ पर चौके के साथ 20वें ओवर में टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया लेकिन अगली गेंद पर आउट हो गए। 

टॅग्स :आईपीएल 2022एमएस धोनीचेन्नई सुपर किंग्सलखनऊ सुपरजायंट्सकेएल राहुलरवींंद्र जडेजा
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या