IPL 2021, DC vs RR: शीर्ष पर दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स को हराया, 10 मैच में 8 जीतकर सबसे आगे, सीएसके को पछाड़ा

IPL 2021, DC vs RR: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस हारते हुए छह विकेट पर 154 रन बनाए थे। 10 मैच में 8 जीतकर चेन्नई सुपरकिग्स को पीछे छोड़ दिया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 25, 2021 7:06 PM

Open in App
ठळक मुद्देश्रेयस अय्यर की 43 और शिमरोन हेटमायर की ताबड़तोड़ 28 रन की पारी खेली।दिल्ली के लिए ने एनरिज नोर्जे ने चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिये।राजस्थान के लिए संजू सैमसन ने सबसे अधिक नाबाद 70 रन का योगदान दिया।

IPL 2021, DC vs RR: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर पहले पायदान पर पहुंच गया है। दिल्ली ने 33 रन से मैच जीत लिया। 10 मैच में 8 जीतकर चेन्नई सुपरकिग्स को पीछे छोड़ दिया। 16 अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर है। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस हारते हुए छह विकेट पर 154 रन बनाए थे।

दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में शनिवार को यहां राजस्थान रॉयल्स को 33 रन से हराकर तालिका में शीर्ष स्थान पर वापसी की। राजस्थान के लिए संजू सैमसन ने सबसे अधिक नाबाद 70 रन का योगदान दिया। दिल्ली के लिए ने एनरिज नोर्जे ने चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिये।

इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल तालिका में शीर्ष पर पहुंचने के साथ प्लेऑफ में जगह पक्की करने के करीब पहुंच गयी। टीम के नाम 10 मैचों में 16 अंक है। राजस्थान की टीम इस मुकाबले के बाद पांचवें से छठे स्थान पर खिसक गयी। उसके नौ मैच में आठ अंक है। दिल्ली ने श्रेयस अय्यर की 43 और शिमरोन हेटमायर की ताबड़तोड़ 28 रन की पारी के दम पर छह विकेट पर 154 रन बनाने के बाद राजस्थान रॉयल्स को 20 ओवर में छह विकेट पर 121 रन पर रोक दिया। सैमसन ने 53 गेंद की नाबाद पारी में आठ चौके और एक छक्का जड़ा।

दिल्ली के लिए एनरिच नोर्जे ने चार ओवर में महज 18 रन देकर दो विकेट लिये। दिल्ली की पारी में अय्यर ने 32 गेंद में एक चौके और दो छक्के की मदद से 43 जबकि हेटमायर ने 16 गेंद में पांच चौकों की मदद से 28 रन बनाये। राजस्थान के लिये मुस्ताफिजुर रहमान और चेतन सकारिया ने दो-दो विकेट लिये। दिल्ली की इस जीत का श्रेय उनके गेंदबाजों को जाता है जिन्होंने पावर प्ले में राजस्थान को एक भी बाउंड्री लगाने का मौका नहीं दिया। राजस्थान की टीम शुरुआती छह ओवरों में तीन विकेट गंवाकर 21 रन ही बना सकी।

आईपीएल के इतिहास में यह तीसरा मौका है जब पावर प्ले में एक भी चौका या छक्का नहीं लगा हो। इससे पहले 2009 में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच में ऐसा हुआ है। प्रतिस्पर्धी लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत बेहद ही खराब रही।

आवेश खान (29 रन पर एक विकेट) ने पहले ओवर में लियाम लिविंगस्टोन (एक रन) तो वहीं एनरिच नोर्जे ने दूसरे ओवर में यशस्वी जायसवाल को चलता किया। पांचवें ओवर में गेंदबाजी के लिए आये अश्विन (20 रन पर एक विकेट) ने डेविड मिलर (सात रन) को आउट किया। अश्विन की फ्लाइटेड गेंद पर मिलर आगे निकले और पंत ने गिल्लियां बिखेर दी। टी20 क्रिकेट में यह अश्विन का 250वां शिकार था। इस मामले में पीयूष चावला और अमित मिश्रा सबसे सफल भारतीय गेंदबाज है। उन दोनों के नाम एक समान 262 विकेट है।

सैमसन ने हालांकि सातवें ओवर में अश्विन के खिलाफ पारी का पहला चौका लगाया तो वही महिपाल लोमरोर ने नौवें में इसी गेंदबाज के खिलाफ छक्का जड़ा। कैगिसो रबाडा (26 रन पर एक विकेट) ने हालांकि 11वें ओवर में लोमरोर को खतरनाक होने से पहले ही पवेलियन की राह दिखा दी। उन्होंने 24 गेंद में 19 रन बनाये। 

टॅग्स :आईपीएल 2021ऋषभ पंतश्रेयस अय्यरसंजू सैमसनराजस्थान रॉयल्सदिल्ली कैपिटल्स
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या