RR vs MI: राजस्थान में कप्तान समेत हुए तीन बदलाव, मुंबई ने एक खिलाड़ी बदला, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

RR vs MI Playing XI: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2019 के 36वें मैच में जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में हुए कौन से बदलाव

By अभिषेक पाण्डेय | Published: April 20, 2019 4:00 PM

Open in App

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2019 के 36वें मैच से पहले सबको चौंकाते हुए अजिंक्य रहाणे की जगह स्टीव स्मिथ को सीजन के बाकी मैचों के लिए अपना कप्तान नियुक्त करने का फैसला किया। स्मिथ ने मुंबई के खिलाफ इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 

बच्चे के जन्म की वजह से स्वदेश लौटे जोस बटलर

इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज इंग्लैंड के जोस बटलर नहीं खेल रहे हैं। बटलर अपने पहले बच्चे के जन्म की वजह से इंग्लैंड वापस गए हैं और इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। बटलर राजस्थान के प्रमुख बल्लेबाजों में से रहे हैं और मुंबई के खिलाफ इस सीजन की पहली भिड़ंत में उन्होंने 43 गेंदों में 89 रन की तूफानी पारी खेली थी। 

इस मैच में राजस्थान ने जोस बटलर समेत अपनी टीम में कुल तीन बदलाव किए हैं। रॉयल्स ने मुंबई के खिलाफ इस मैच में जोस बटलर की जगह स्टीव स्मिथ को शामिल किया गया है, जबकि ईश सोढ़ी की जगह बेन स्टोक्स और राहुल त्रिपाठी की जगह रियान पराग को मौका दिया गया है। 

वहीं इस सीजन में अब तक 6 मैच जीतते हुए पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर काबिज मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है और जयंत यादव की जगह मयंक मार्कंडे को शामिल किया है। 

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है:

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन, अजिंक्य रहाणे, स्टीव स्मिथ (कप्तान), बेन स्टोक्स, एश्टन टर्नर, स्टुअर्ट बिन्नी, रियान पराग, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट, धवल कुलकर्णी।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, बेन कटिंग, मयंक मार्कंडे, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह।

टॅग्स :राजस्थान रॉयल्समुंबई इंडियंसआईपीएल 2019इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)स्टीव स्मिथजोस बटलरअजिंक्य रहाणे

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या