IPL 2019: मुंबई की नजरें चौथे खिताब पर, क्या पॉन्टिंग-गांगुली की जोड़ी दिला पाएगी दिल्ली को पहला खिताब!

MI vS DC Preview: मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल सीजन-12 में अपने अभियान की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 24 मार्च को करेगी, जानिए किसका पलड़ा रहा है भारी

By अभिषेक पाण्डेय | Published: March 24, 2019 12:12 PM

Open in App
ठळक मुद्देतीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस करेगी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अभियान की शुरुआतये मैच 24 मार्च को रात 8 बजे से वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगामुंबई की कप्तानी रोहित शर्मा और दिल्ली कैपिटल्स की श्रेयस अय्यर के हाथों में है

मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल के 12वें सीजन में अपने अभियान की शुरुआत रविवार को अपने घर में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करेगी। मुंबई की टीम जहां अपने चौथे खिताब की तलाश में उतरेगी तो वहीं   दिल्ली के फैंस और मैनेजमेंट को उम्मीद होगी कि नया नाम (दिल्ली कैपिटल्स) उनकी टीम के लकी साबित होगा और वह अपना पहला खिताब जीतने में कामयाब होगी। 

मुंबई की टीम 2013, 2015 और 2017 में आईपीएल का खिताब जीत चुकी है और उसके फैंस को उम्मीद होगी की टीम एक सीजन छोड़कर खिताब जीतने की अपनी लय को बरकरार रखते हुए इस बार अपना चौथा खिताब जीतेगी। 

कैसा रहा है मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स का रिकॉर्ड

इन दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 22 आईपीएल मैचों में से दोनों ने ही 11-11 मैच जीते हैं। पिछले सीजन में दिल्ली ने दोनों ही लीग मैचों में मुंबई इंडियंस को मात दी थी। 

मुंबई की नजरें अपने चौथे खिताब पर 

मुंबई ने अपनी मुख्य टीम के ज्यादातर खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। इसके अलावा उसने टीम में युवराज सिहं और लसिथ मलिंगा (जो पिछले सीजन में टीम के मेंटर थे) को शामिल किया है। मुंबई की टीम में कई विस्फोटक बल्लेबाज और बेहतरीन ऑलराउंडर्स शामिल हैं। हालांकि टीम के लिए थोड़ी मुश्किल भरी खबर भी है, एडन मिल्ने जहां चोट की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं तो वहीं लसिथ मलिंगा पहले छह मैचों में नहीं खेलेंगे।  

पहले खिताब की तलाश में है दिल्ली कैपिटल्स की टीम

दिल्ली कैपिटल्स ने युवा और प्रतिभाशाली क्रिकेटरों पर भरोसा जताते हुए उन पर दांव लगाया है। उसने ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, आवेश खान, मनजोर कालरा और संदीप लामिछाने जैसे क्रिकेटरों को बरकरार रखा है। इसके अलावा दिल्ली ने नीलामी में 20 वर्षीय विंडीज क्रिकेचर शेरफाने रदरफोर्ड को भी खरीदा है। 

इसके अलावा दिल्ली के पास क्रिकेट को दो सबसे जानकार लोगों में से एक रिकी पॉन्टिंग कोच और सौरव गांगुली सलाहकार के रूप में शामिल हैं। 

वहीं अनुभवी खिलाड़ियों में दिल्ली के पास शिखर धवन, कॉलिन मुनरो, कगीसो रबागा, ट्रेंट बोल्ट, इशांत शर्मा और अमित मिश्रा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

मैच का समय: 24 मार्च, रात 8 बजे से (भारतीय समयानुसार)

मैच का स्थान: वानखेड़े स्टेडियम

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हैं: 

मुंबई इंडियंस: इविन लुइस, रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, क्विंटन डि कॉक, बेन कटिंग, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह, मिशेल मैक्लेंघन।

दिल्ली कैपिटल्स: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, शेरफाने रदरफोर्ड, अक्षर पटेल, संदीप लामिछाने, कगीसो रबादा, हर्षल पटेल, ट्रेंट बोल्ट।

टॅग्स :मुंबई इंडियंसदिल्ली कैपिटल्सइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)आईपीएल 2019रोहित शर्माश्रेयस अय्यरयुवराज सिंहलसिथ मलिंगा

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या