न्यूजीलैंड दौरे से पहले बुरी खबर, मुंबई की दूसरी पारी में बल्लेबाजी नहीं करेंगे चोटिल पृथ्वी शॉ

By भाषा | Published: January 04, 2020 4:10 PM

Open in App

न्यूजीलैंड जाने वाली टीम के सदस्य पृथ्वी शॉ कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच के शुरुआती दिन कंधे में चोट लगाने के बाद मुंबई की दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने नहीं उतरेंगे। आगामी न्यूजीलैंड दौरे के लिये साव को भारत ए की दोनों टीमों में चुना गया है। वह शनिवार को दूसरे दिन के खेल के दौरान क्षेत्ररक्षण के लिये भी मौजूद नहीं थे। टीम 10 जनवरी को न्यूजीलैंड के लिये रवाना होगी।

मीडिया मैनेजर ने कहा, ‘‘उसे थोड़ा दर्द है इसलिये वह दूसरी पारी में बल्लेबाजी नहीं करेगा।’’ दिन का खेल समाप्त होने के बाद साव की चोट की स्थिति पर आधिकारिक अपडेट मिलने की उम्मीद है।

टॅग्स :पृथ्वी शॉबीसीसीआईभारत vs न्यूजीलैंडभारतीय क्रिकेट टीमरणजी ट्रॉफीन्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या