वीडियो: 15 साल के इस भारतीय बल्लेबाज ने किया धमाल, एक ही ओवर में जमाए छह छक्के

15 साल के कृष्णा पाण्डेय ने एक ओवर में छह छक्के लगाने का कारनामा किया है। उन्होंने एक टी10 मैच में ये कमाल किया हालांकि इसके बावजूद उनकी टीम हार गई।

By विनीत कुमार | Published: June 5, 2022 09:51 AM2022-06-05T09:51:52+5:302022-06-05T09:56:23+5:30

Indian batsman Krishna Pandey hits 6 Sixes in an over in T10 match, watch video | वीडियो: 15 साल के इस भारतीय बल्लेबाज ने किया धमाल, एक ही ओवर में जमाए छह छक्के

टी10 टूर्नामेंट में 15 साल के कृष्णा पाण्डेय ने एक ओवर में जमाए छह छक्के (वीडियो ग्रैब, ट्विटर)

googleNewsNext
Highlightsटी10 टूर्नामेंट में 15 साल के कृष्णा पाण्डेय ने एक ओवर में जमाए छह छक्के।कृष्णा पाण्डेय 19 गेंदों पर 83 रन बनाकर आउट हो गए, शानदार पारी के बावजूद हार गई टीम।

नई दिल्ली: युवराज सिंह और रवि शास्त्री के बाद एक और भारतीय बल्लेबाज एक ही ओवर में छह छक्के लगाने की वजह से चर्चा में है। जारी पॉन्डिचेरी टी10 टूर्नामेंट में 15 साल के कृष्णा पाण्डेय ने ये कमाल किया। पैट्रियट्स और रॉयल्स के बीच मैच में ये कमाल हुआ। रॉयल्स टीम 158 रनों का पीछा कर रही थी और मैच के छठे ओवर में पाण्डेय ने छह छक्के जड़ डाले। नितेश कुमार की गेंद पर पाण्डेय ने पहले पांच छक्के लगाए। इसके बाद गेंदबाज ने वाइड गेंद फेंकी और फिर अगली ही गेंद पर एक और छक्का लगा।

कृष्णा पाण्डेय आखिरकार 19 गेंदों पर 83 रन बनाकर आउट हो गए। पाण्डेय की शानदार पारी के बावजूद उनकी टीम पैट्रियट्स की ओर से रखे गए लक्ष्य से चार रन दूर रह गई।

इससे पहले भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह ने 2007 के टी20 विश्व कप में स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में छह छक्के लगाकर सनसनी मचाई थी। भारत उस मैच में विजयी रहा था।

सबसे हाल में इंटरनेशनल क्रिकेट एक ओवर में छह छक्के मारने वाले बल्लेबाज किरेन पोलार्ड हैं। उन्होंने पिछले साल मार्च, 2021 में श्रीलंका के अकिला धनंजय की गेंद पर टी20 मैच में छह छक्के लगाए थे। धनंजय ने इससे पहले इसी मैच में हैट्रिक भी ली थी।

पोलार्ड और युवराज से पहले दक्षिण अफ्रीका हर्शल गिब्स अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज थे। गिब्स ने 2007 में नीदरलैंड के खिलाफ 50 ओवर के विश्व कप मैच में यह उपलब्धि हासिल की थी।

वहीं, वेस्टइंडीज के दिग्गज सर गारफील्ड सोबर्स छह छक्के लगाने वाले पहले क्रिकेटर हैं। उन्होंने 1968 में काउंटी चैंपियनशिप में ग्लैमरगन के खिलाफ नॉटिंघमशायर के लिए खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की थी।

इसके बाद भारत के पूर्व ऑलराउंडर और मुख्य कोच रहे रवि शास्त्री ने बड़ौदा के खिलाफ मुंबई (तब बॉम्बे) के लिए एक ओवर में 36 रन बनाए थे।

Open in app