INDvSA: तीसरे टी20 में धोनी पर होंगी निगाहें, इस नए इतिहास से महज 'एक कदम' दूर

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में धोनी की नजरें एक नए रिकॉर्ड पर होंगी

By अभिषेक पाण्डेय | Published: February 24, 2018 4:52 PM

Open in App
ठळक मुद्देधोनी के नाम 88 टी20 इंटरनेशनल में 49 कैच, 29 स्टम्पिंग हैं78 शिकार के साथ धोनी के नाम टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शिकारएक कैच लेते ही टी20 इंटरनेशनल में कैचों का अर्धशतक पूरा कर लेंगे धोनी

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर एमएस धोनी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शनिवार को तीसरे टी20 में एक नया रिकॉर्ड बनाने से महज एक कदम दूर हैं। धोनी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 कैच पूरे करने वाले दुनिया का पहला विकेटकीपर बनने से महज एक कैच दूर हैं।  धोनी ने अब तक अपने 88 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 49 कैच लिए हैं जबकि 29 स्टम्पिंग की है। धोनी के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं वेस्टइंडीज के विकेटकीपर दिनेश रामदीन जिनके नाम 32 कैच हैं, तीसरे नंबर पर 30 कैचों के साथ दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर क्विंटन डि कॉक हैं। 

साथ ही धोनी टी20 इंटरनेशनल में 4 स्टम्पिंग का रिकॉर्ड बनाने से भी महज 4 स्टम्पिंग दूर हैं। धोनी के नाम टी20 इंटरनेशनल में अब तक 29 स्टम्पिंग हैं, इस मामले में पहले नंबर पर पाकिस्तान के कामरान अकमल हैं, जिनके नाम 32 स्टम्पिंग की हैं। (पढ़ें: INDvSA: धोनी ने मनीष पाण्डेय को नहीं दी थी गाली! जानिए क्या कहा था?)

हालांकि टी20 इंटरनेशनल में विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा शिकार का रिकॉर्ड धोनी के नाम है जिन्होंने अब तक कुल 78 शिकार किए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर कामरान अकमल हैं, जिन्होंने 32 स्टम्पिंग और 28 कैच के साथ कुल 60 शिकार किए हैं। (पढ़ें: INDvSA: दूसरे टी20 में मनीष पाण्डेय पर भड़क उठे कूल धोनी, गाली देने का वीडियो हुआ वायरल!)

36 वर्षीय धोनी ने अब तक 88 टी20 इंटरनेशनल में 37.68 की औसत से 1432 रन बनाए हैं, जिनमें दो अर्धशतक शामिल हैं। धोनी ने सेंचुरियन में दूसरे टी20 में 52 रन की नाबाद पारी खेली थी। (पढ़ें: INDvSA: दूसरे टी20 के बाद धोनी पर मनीष पाण्डेय का बयान, 'माही जाग गया था')

36 की उम्र में भी धोनी को दुनिया के सबसे बेहतरीन विकेटकीपरों में से एक माना जाता है और उन्हें 2019 का वर्ल्ड कप खेलने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

टॅग्स :एमएस धोनीभारत Vs दक्षिण अफ्रीका

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या