मुल्लांपुरः दक्षिण अफ्रीका ने क्विंटन डिकॉक (90 रन) की तेज तर्रार अर्धशतकीय पारी की बदौलत बृहस्पतिवार को यहां पांच मैच की श्रृंखला के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के खिलाफ चार विकेट पर 213 रन का स्कोर खड़ा किया। डिकॉक की 46 गेंद की पारी में सात छक्के और पांच चौके जड़े थे। जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह पर अफ्रीकी बल्लेबाज जमकर बरसे। 8 ओवर यानी 48 गेंद पर 99 रन दिए और कोई विकेट नहीं मिला। बुमराह ने 4 ओवर में 45 रन और सिंह ने 4 ओवर में 54 रन दिए। अर्शदीप सिंह ने आज पंजाब में वाइड की झड़ी लगा दी।
टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत द्वारा सबसे अधिक वाइड गेंद-
17 बनाम श्रीलंका, मोहाली, 2009
16 बनाम वेस्ट इंडीज, चेन्नई, 2018
16 बनाम दक्षिण अफ्रीका, मुल्लनपुर, 2025*
15 बनाम दक्षिण अफ्रीका, डरबन, 2007।
डोनोवन फरेरा ने नाबाद 30 रन, कप्तान एडन मारक्रम ने 29 रन और डेविड मिलर ने नाबाद 20 रन का योगदान दिया। भारतीय गेंदबाजों में वरुण चकव्रर्ती ने 29 रन देकर दो विकेट झटके। अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया। दक्षिण अफ्रीका द्वारा भारत के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की एक पारी में लगाए गए छक्कों की संख्या 15 है, जो 2022 में इंदौर में लगाए गए 16 छक्कों के बाद दूसरा सबसे अधिक स्कोर है।
दक्षिण अफ्रीका द्वारा भारत के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में लगाया गया सर्वोच्च स्कोर:
227/3, इंदौर, 2022 (पहली पारी)
221/3, गुवाहाटी, 2022 (दूसरी पारी)
219/4, जोहान्सबर्ग, 2012 (पहली पारी)
213/4, मुल्लनपुर, 2025 (पहली पारी)*
212/3, दिल्ली, 2022 (पहली पारी)।