Ind Vs SA: दूसरे टी-20 में दांव पर हैं कई रिकॉर्ड्स, टीम इंडिया के ये खिलाड़ी कर सकते हैं पूरा

दूसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम के कई खिलाड़ी रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकती हैं। इसमें कोहली, धोनी और रोहित शामिल हैं।

By सुमित राय | Published: February 21, 2018 10:35 AM2018-02-21T10:35:32+5:302018-02-21T10:37:36+5:30

India vs South Africa, 2nd T20: All Important Stats and Records you should know | Ind Vs SA: दूसरे टी-20 में दांव पर हैं कई रिकॉर्ड्स, टीम इंडिया के ये खिलाड़ी कर सकते हैं पूरा

India vs South Africa, 2nd T20: All Important Stats and Records you should know

googleNewsNext

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही 3 टी-20 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे है और सीरीज का दूसरा मैच आज यानि 21 फरवरी को रात 9 बजे से सेंचुरियन में खेला जाएगा। दूसरे मैच में भारतीय टीम के कई खिलाड़ी रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकते हैं। कप्तान विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा रिकॉर्ड बना सकते हैं। बता दें कि टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को पहले टी-20 मैच में 28 रनों से हराया थाय़

2000 रन के क्लब में शामिल हो जाएंगे कोहली

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में 18 रन बनाने के साथ ही कोहली टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 2000 रन पूरे कर लेंगे। 2000 रन का आंकड़ा छूते ही कोहली ऐसा करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी और दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। इससे पहले न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल (74 मैचों में 2250 रन) और ब्रैंडन मैकुलम (70 मैचों में 2140 रन) ये कारनामा कर चुके हैं।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले विराट कोहली 2000 रनों के आंकड़ों से सिर्फ 44 रन दूर थे, लेकिन पहले टी20 मैच में वो 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अब कोहली को इस आंकड़ें तक पहुंचने के लिए सिर्फ 18 रनों की जरूरत है। विराट के नाम टी-20 के 56 मैचों में 1982 रन हैं।

धोनी बना सकते हैं ये दो रिकॉर्ड

टीम इंडिया के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी भी अपने नाम दो रिकॉर्ड दर्ज कर सकते हैं। दूसरे टी-20 मैच में धोनी 20 रन बनाने के साथ ही अपने 1400 टी-20 इंटरनेशनल रन पूरे कर लेंगे। अभी उनके खाते में 1380 रन है। धोनी से पहले 21 बल्लेबाज ये कारनामा कर चुके हैं। इस मैच में धोनी तीन रन बनाने के साथ ही श्रीलंकाई बल्लेबाज कुमार संगकारा (56 मैचों में 1382 रन) को पीछे छोड़ देंगे।

इसके अलावा धोनी विकेटकीपिंग में भी एक रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। इस मैच में धोनी अगर चार स्टंप कर लेते हैं तो टी-20 मैचों में सबसे ज्यादा स्टंप करने वाले विकेटकीपर बन जाएंगे। धोनी से ज्यादा स्टंपिंग का रिकॉर्ड पाकिस्तान के कामरान अकमल का नाम है, जिन्होंने 32 स्टंपिंग की है। धोनी तीन स्टंपिंग कर अकमल की बराबरी भी कर सकते हैं।

युवराज सिंह को पीछे छोड़ सकते हैं रोहित

इस मैच में कोहली और धोनी के अलावा रोहित शर्मा भी एक रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। रोहित इस मैच में शाहिद अफरीदी के 73 और युवराज सिंह के 73 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। रोहित के खाते में अभी 72 मैचों में 69 छक्के हैं। टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 103 छक्के लगाए है। जबकि 102 छक्के लगाकर न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल दूसरे नंबर पर हैं।

Open in app