India vs England: यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले भारत के तीसरे खिलाड़ी बने, हासिल की ये उपलब्धियां

यशस्वी जायसवाल टेस्ट में भारत के लिए दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले विनोद कांबली 21 साल की उम्र में दो दोहरे शतक लगा चुके हैं। सुनील गावस्कर ने 21 की उम्र में ये कारनामा किया था।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: February 03, 2024 10:53 AM

Open in App
ठळक मुद्देयशस्वी जायसवाल ने अपना दोहरा शतक पूरा कियायह जायसवाल का दूसरा शतक और पहला दोहरा शतक हैयशस्वी 290 गेंदों में 209 रन बनाकर एंडरसन की गेंद पर आउट हुए

India vs England 2nd Test: भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने विशाखातपत्तनम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में शनिवार सुबह अपना दोहरा शतक पूरा किया। यह जायसवाल का दूसरा शतक और पहला दोहरा शतक है। इससे पहले यशस्वी जायसवाल ने मैच के पहले दिन तीन अंकों के आंकड़े तक छक्का जड़कर पहुंचे। उन्होंने 151 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। यशस्वी जायसवाल ने 277 गेंद में अपना दोहरा शतक पूरा किया। यशस्वी 290 गेंदों में 209 रन बनाकर एंडरसन की गेंद पर आउट हुए।

इसके साथ ही जायसवाल ने एक खास उपलब्धि भी हासिल की। वह टेस्ट में भारत के लिए दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले विनोद कांबली 21 साल की उम्र में दो दोहरे शतक लगा चुके हैं। सुनील गावस्कर ने 21 की उम्र में ये कारनामा किया था। अब यशस्वी ने 22 की उम्र में ऐसा किया है। यशस्वी जायसवाल इस खास उपलब्धि के साथ उस लिस्ट में भी शामिल में हो गए हैं जिन खिलाड़ियों ने अपना पहला दोहरा शतक लगाने के लिए सबसे कम पारियां खेलीं। 

भारत के लिए पहली बार 200 रन बनाने वाली सबसे कम पारियां

करुण नायर- तीसरी पारीकांबली - चौथी पारीसुनील गावस्कर और मयंक अग्रवाल- 8 पारीचेतेश्वर पुजारा - 9वीं पारीयशस्वी जायसवाल - 10वीं पारी

टेस्ट में भारत के लिए 200 रन बनाने वाले सबसे युवा

21 साल 35 दिन की उम्र में- विनोद कांबली 224, बनाम इंग्लैंड मुंबई, 199321 साल 55 दिन की उम्र में- विनोद कांबली 227, बनाम जिमबाब्वे, दिल्ली, 1993

21 साल 283 की उम्र में सुनील गावस्कर 220, बनाम वेस्टइंडीज पोर्ट ऑफ स्पेन 197122 वर्ष 37 दिन की उम्र में यशस्वी जायसवाल 209, बनाम इंग्लैंड विजाग 2024

टेस्ट में भारत के लिए बाएं हाथ के बल्लेबाजों द्वारा दोहरा शतक

239 सैरव गांगुली बनाम पाक बेंगलुरु 2007227 विनोद कांबली बनाम ज़िम दिल्ली 1993224 विनोद कांबली बनाम इंग्लैंड मुंबई डब्ल्यूएस 1993206 गौतम गंभीर बनाम ऑस्ट्रेलिया दिल्ली 2006209  यशस्वी जायसवाल बनाम इंग्लैंड विजाग 2024

टॅग्स :भारत vs इंग्लैंडयशस्वी जायसवालबीसीसीआईटेस्ट क्रिकेटसुनील गावस्करभारतीय क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या