सबसे आगे विराट कोहली, 20 बार प्लेयर ऑफ़ द सीरीज पुरस्कार, देखिए लिस्ट में किसे पीछे छोड़ा

​​IND vs SA 3rd ODI: भारत ने 2019 विश्व कप के बाद घरेलू मैदान पर 11 में से 10 द्विपक्षीय एकदिवसीय सीरीज जीती हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 6, 2025 21:59 IST2025-12-06T21:54:34+5:302025-12-06T21:59:27+5:30

IND vs SA Most Player of Series awards Men’s international cricket 20 Virat Kohli 19 Sachin Tendulkar 17 Shakib Al Hasan 14 Jacques Kallis 13 Sanath Jayasuriya 13 David Warner | सबसे आगे विराट कोहली, 20 बार प्लेयर ऑफ़ द सीरीज पुरस्कार, देखिए लिस्ट में किसे पीछे छोड़ा

photo-bcci

Highlightsदक्षिण अफ्रीका की टीम 47.5 ओवर में 270 रन पर आउट हो गयी। 61 गेंद शेष रहते नौ विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से जीत ली।रोहित शर्मा (75) के साथ पहले विकेट के लिए 155 रन जोड़े।

IND vs SA 3rd ODI: भारतीय टीम ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद यशस्वी जायसवाल (नाबाद 116) की शतकीय पारी के बूते भारतीय टीम ने तीसरे और निर्णायक वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 61 गेंद शेष रहते नौ विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से जीत ली। कुलदीप (10 ओवर में 41 रन) और कृष्णा (9.5 ओवर में 66 रन) ने चार-चार विकेट लिए जिससे क्विंटन डिकॉक (106) की शतकीय पारी के बावजूद दक्षिण अफ्रीका की टीम 47.5 ओवर में 270 रन पर आउट हो गयी। भारत ने 2019 विश्व कप के बाद घरेलू मैदान पर 11 में से 10 द्विपक्षीय एकदिवसीय सीरीज जीती हैं।

पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक प्लेयर ऑफ़ द सीरीज पुरस्कार-

20 - विराट कोहली

19 - सचिन तेंदुलकर

17 - शाकिब अल हसन

14 - जैक्स कैलिस

13 - सनथ जयसूर्या

13 - डेविड वार्नर

वनडे में सर्वाधिक प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ पुरस्कार-

14 - सचिन तेंदुलकर

11 - सनथ जयसूर्या

11 - विराट कोहली

8 - क्रिस गेल

8 - शॉन पोलक

भारत ने 39.5 ओवर में एक विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह उसने टेस्ट श्रृंखला में मिली 0-2 की हार की निराशा को कुछ हद तक कम किया। दोनों टीमें अब नौ दिसंबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भिड़ेंगी। जायसवाल ने अपनी नाबाद शतकीय पारी के दौरान 121 गेंदों में 12 चौके और दो छक्के लगाने के अलावा रोहित शर्मा (75) के साथ पहले विकेट के लिए 155 रन जोड़े।

तीन मैचों की द्विपक्षीय एकदिवसीय सीरीज में सर्वाधिक छक्के-

70 - भारत बनाम इंग्लैंड, 2021

63 - वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश, 2024

63 - भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2025

58 - भारत बनाम न्यूजीलैंड, 2023

58 - दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, 2023।

तीन मैचों की द्विपक्षीय एकदिवसीय सीरीज में सर्वाधिक व्यक्तिगत शतक-

7 - दक्षिण अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे, 2010

6 - जिम्बाब्वे बनाम न्यूजीलैंड, 2011

6 - पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2022

6 - भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2025।

विराट कोहली (नाबाद 65) के साथ दूसरे विकेट के लिए 116 रन की अटूट साझेदारी कर टीम की जीत पक्की की। रोहित ने 73 गेंद की पारी में सात चौके और तीन छक्के जड़े जिसमें लुंगी एनगिडी के खिलाफ पुल शॉट पर लगाया छक्का दिलकश था। कोहली ने भी शानदार लय जारी रखते हुए 45 गेंद की नाबाद पारी में छह चौके और तीन छक्के जड़ें।

भारत के लिए वनडे में रनों का पीछा करते हुए पहले दो विकेटों के लिए शतक का योगदान होता है।

न्यूजीलैंड बनाम, वडोदरा, 2010

ऑस्ट्रेलिया बनाम, जयपुर, 2013

दक्षिण अफ्रीका बनाम, विशाखापत्तनम, 2025।

किसी भी खिलाड़ी ने वनडे में किसी भी मैदान पर इससे ज़्यादा औसत से रन नहीं बनाए हैं। विशाखापत्तनम में कोहली के वनडे स्कोर: 118, 117, 99, 65, 157*, 0, 31, 65* अब उनके नाम वनडे में लगातार चार या उससे ज़्यादा पारियों में 50 से ज़्यादा रन बनाने का नौवां रिकॉर्ड है। कुमार संगकारा और केन विलियमसन के बाद सबसे ज़्यादा चार-चार पारियां हैं।

Open in app