IND vs SA 3rd ODI Live Score: कमाल का प्रदर्शन। दक्षिण अफ्रीका के ओपनर क्विंटन डी कॉक ने सिर्फ़ 80 गेंदों पर 23वाँ वनडे शतक पूरा किया। 8 चौके और 6 छक्के की मदद से रन बनाए। भारत के ख़िलाफ़ 7वाँ शतक पूरा किया। दक्षिण अफ्रीकी ओपनर ने भारतीय गेंदबाज पर जमकर बरसे। क्विंटन डी कॉक ने साल का अपना दूसरा और कुल 23वां वनडे शतक लगाया। क्विंटन डी कॉक ने 89 गेंद में 106 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 6 छक्के शामिल हैं। प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर बोल्ड हो गए।
किसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सर्वाधिक वनडे शतक लगाने वाले विकेटकीपर-
7 - क्विंटन डी कॉक बनाम भारत
6 - एडम गिलक्रिस्ट बनाम श्रीलंका
6 - कुमार संगकारा बनाम भारत
5 - कुमार संगकारा बनाम बांग्लादेश
4 - क्विंटन डी कॉक बनाम श्रीलंका
4 - कुमार संगकारा बनाम इंग्लैंड।
विदेशी धरती पर सर्वाधिक वनडे शतक-
7 - सचिन तेंदुलकर, संयुक्त अरब अमीरात में
7 - सईद अनवर, संयुक्त अरब अमीरात में
7 - एबी डिविलियर्स, भारत में
7 - रोहित शर्मा, इंग्लैंड में
7 - क्विंटन डी कॉक, भारत में।
विकेटकीपर के रूप में सर्वाधिक वनडे शतक-
23 - कुमार संगकारा
23 - क्विंटन डी कॉक
19 - शाई होप
16 - एडम गिलक्रिस्ट
11 - जोस बटलर
10 - एबी डिविलियर्स, एमएस धोनी।
भारत के विरुद्ध सर्वाधिक वनडे शतक-
7 - क्विंटन डी कॉक (23 पारी)
7 - सनथ जयसूर्या (85 पारी)
6 - एबी डिविलियर्स (32 पारी)
6 - रिकी पोंटिंग (59 पारी)
6 - कुमार संगकारा (71 पारी)।