IND vs NZ, Women’s T20 World Cup 2024: बुरी तरह से रौंदा?, 19 ओवर और 102 पर ढेर टीम इंडिया, टी20 विश्व कप में हार से शुरुआत, न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रन से हराया

IND vs NZ, Women’s T20 World Cup 2024: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वीमेन इन ब्लू को 58 रन से हार का सामना करना पड़ा। 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 5, 2024 05:29 IST

Open in App
ठळक मुद्देIND vs NZ, Women’s T20 World Cup 2024: लगातार गिरते विकेटों के कारण भारत बमुश्किल 100 का आंकड़ा पार कर पाया। IND vs NZ, Women’s T20 World Cup 2024: न्यूजीलैंड ने इस विश्व कप में लगातार 10 मैच गंवाए थे। IND vs NZ, Women’s T20 World Cup 2024: कप्तान सोफी डिवाइन ने नाबाद 57 रन की पारी खेली। 

IND vs NZ, Women’s T20 World Cup 2024: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप ग्रुप ए मैच में न्यूजीलैंड की महिला टीम ने टीम इंडिया को बुरी तरह से रौंद डाला। भारतीय टीम 19 ओवर में 102 पर ढेर हो गई। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रन बनाए। न्यूजीलैंड की अनुभवी कप्तान सोफी डिवाइन ने नाबाद 57 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड ने इस विश्व कप में लगातार 10 मैच गंवाए थे। उन्होंने वापसी की और मजबूत दावेदारों में से एक भारत को भारी अंतर से हरा दिया। लगातार गिरते विकेटों के कारण वे बमुश्किल 100 का आंकड़ा पार कर पाए। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ टूर्नामेंट के शुरुआती मैच से पहले भारत का सारा ध्यान नंबर 3 स्थान पर था। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वीमेन इन ब्लू को 58 रन से हार का सामना करना पड़ा। पिच पर स्ट्रोक खेलना मुश्किल लग रहा था लेकिन डिवाइन ने 36 गेंद की अपनी पारी के दौरान सात चौके जड़े।

दीप्ति शर्मा (चार ओवर में बिना विकेट झटके 45 रन) को छोड़कर ज्यादातर भारतीय गेंदबाजों ने पिच का अच्छा इस्तेमाल किया। डिवाइन और ब्रुक हालिडे (12 गेंद में 16 रन) ने महज 4.2 ओवर में 46 रन की साझेदारी निभाई जिससे पिच को देखते हुए न्यूजीलैंड अच्छा स्कोर बनाने में सफल रही।

न्यूजीलैंड के लिए युवा जॉर्जिया प्लिमर ने 34 रन और अनुभवी सूजी बेट्स ने 27 रन का योगदान दिया। डिवाइन ने बल्लेबाजी क्रम में नीचे आने का फैसला किया, उन्होंने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ शानदार फुटवर्क का प्रदर्शन किया और श्रेयंका पाटिल पर घुटने के बल बैठकर कवर ड्राइव शॉट से अपना अर्धशतक पूरा किया।

जेमिमा रोड्रिग्स को छोड़कर भारत का क्षेत्ररक्षण काफी खराब रहा। सूजी और जॉर्जिया ने किस्मत और भारत के खराब क्षेत्ररक्षण का फायदा उठाते हुए पावरप्ले में 55 रन जोड़े। भारतीय गेंदबाज रेणुका सिंह (27 रन देकर दो विकेट) के खराब क्षेत्ररक्षण से भारत ने एक बाउंड्री गंवायी और अरूंधति रेड्डी (28 रन देकर एक विकेट) के ओवर में ऋचा घोष भी बेट्स का ऊंचा कैच लपकने में नाकाम रही।

जिससे भारत की मुश्किलें बढ़ गईं। लेग स्पिनर सोभना आशा (एक विकेट) ने पावरप्ले के बाद जब गेंदबाजी शुरू की तो उन्होंने न्यूजीलैंड की रन गति पर ब्रेक लगाया। दूसरे छोर पर रेड्डी ने अपनी गेंदों से दबाव बनाया जिससे भारत ने तीन गेंद के अंदर न्यूजीलैंड की सलामी बल्लेबाजों को आउट कर वापसी की।

टॅग्स :आईसीसी महिला टी20 विश्व कपदुबईUAEटीम इंडियान्यूजीलैंड क्रिकेट टीमआईसीसीहरमनप्रीत कौरस्मृति ईरानी

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या