IND vs NZ 2nd ODI Score: 21वां अंतरराष्ट्रीय शतक, वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा

IND vs NZ 2nd ODI Live Score: केएल राहुल के नाबाद 112 रन की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में सात विकेट पर 284 रन बनाये।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 14, 2026 18:18 IST2026-01-14T17:19:03+5:302026-01-14T18:18:21+5:30

IND vs NZ 2nd ODI Live Score kl rahul 8th ODI century 2nd against New Zealand 3rd while batting at No-5 or below and 3rd as a wicket-keeper 21st century | IND vs NZ 2nd ODI Score: 21वां अंतरराष्ट्रीय शतक, वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा

IND vs NZ 2nd ODI Live Score

HighlightsIND vs NZ 2nd ODI Live Score: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। IND vs NZ 2nd ODI Live Score: राहुल ने 92 गेंद में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 112 रन बनाये।IND vs NZ 2nd ODI Live Score: कप्तान शुभमन गिल ने 53 गेंद में 56 रन का योगदान दिया।

राजकोटः वनडे में केएल राहुल सबसे खास हैं। बुधवार को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के दूसरे वनडे मैच में केएल राहुल ने 87 गेंदों में शतक बनाया। कर्नाटक के विकेटकीपर-बल्लेबाज का 50 ओवर के फॉर्मेट में यह आठवां शतक था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह उनका कुल 21वां शतक (टेस्ट में 11, वनडे में 8 और टी20 में 2) हैं। राहुल ने मैच के आखिरी ओवर से ठीक पहले काइल जैमीसन की गेंद पर मिड ऑन के ऊपर से छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। 33 वर्षीय राहुल ने मेजबान टीम को 23.3 ओवर में 118 रन पर चार विकेट गिरने के बाद मुश्किल स्थिति से निकालकर भारतीय टीम को प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने चौके के साथ पारी का अंत किया और भारत का स्कोर 284 रन पर सात विकेट तक पहुंचाया।

केएल राहुल के पिछले चार वनडे स्कोर-

60

66*

29*

112* - आज।

केएल राहुल बनाम न्यूजीलैंड (वनडे)-

पारी: 10

रन: 469

औसत: 93.8

स्ट्राइक रेट: 111.13

शतक/फिफ्टी: 2/1

उच्चतम स्कोर: 112*।

2025 से अब तक वनडे में सबसे अधिक रन (41-50 ओवरों में)-

283 - केएल राहुल (स्ट्राइक रेट: 140.09)

244 - ग्लेन फिलिप्स (स्ट्राइक रेट: 157.4)

201 - जनिथ लियानागे (स्ट्राइक रेट: 147.8)

194 - जस्टिन ग्रीव्स (स्ट्राइक रेट: 160.3)

162 - कॉर्बिन बॉश (स्ट्राइक रेट: 124.6)।

राहुल 92 गेंदों पर 112 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल है। केएल राहुल के नाबाद 112 रन की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में सात विकेट पर 284 रन बनाये। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत के लिये राहुल ने 92 गेंद में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 112 रन बनाये।

कप्तान शुभमन गिल ने 53 गेंद में 56 रन का योगदान दिया। विराट कोहली 29 गेंद में 23 और रोहित शर्मा 38 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए । न्यूजीलैंड के लिये क्रिस्टियन क्लार्क ने आठ ओवर में 56 रन देकर तीन विकेट लिए। केएल राहुल का यह आठवां वनडे शतक है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा, नंबर 5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए तीसरा और विकेटकीपर के रूप में तीसरा शतक है। राहुल का वनडे में बल्लेबाजी औसत 2020 से लेकर अब तक नंबर 4 या उससे नीचे के क्रम में बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाजों में सर्वश्रेष्ठ है!

Open in app