IND vs ENG, 1st Test: पहले दिन का खेल समाप्त, 246 रनों के जवाब में भारत ने बनाए 119/1 रन, जायसवाल 70 गेंद पर 76 रन बनाकर नाबाद

IND vs ENG, 1st Test: भारतीय टीम ने पहले सधी हुई गेंदबाजी करते हुए 246 रनों पर इंग्लैंड को ढेर किया तो वहीं तेजी से बल्लेबाजी करते हुए खेल समाप्त होने तक स्कोर बोर्ड पर एक विकेट खोकर 119 रन लगा दिए। 

By रुस्तम राणा | Published: January 25, 2024 5:09 PM

Open in App
ठळक मुद्देपहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत इंग्लैंड से 127 रन से पीछे है जबकि उसके नौ विकेट शेष हैंदिन का खेल खत्म होने पर यशस्वी जायसवाल 76 जबकि शुभमन गिल 14 रन बनाकर खेल रहे थेइससे पहले भारतीय टीम ने अपनी स्पिन गेंदबाजी की मदद से 246 रनों पर इंग्लैंड को ढेर किया

India vs England, 1st Test: हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय मैदान में खेले जा रहे भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट का पहला दिन समाप्त हुआ। भारतीय दृष्टिकोण से खेल का पहला दिन अच्छा बीता। जहां भारतीय टीम ने पहले सधी हुई गेंदबाजी करते हुए 246 रनों पर इंग्लैंड को ढेर किया तो वहीं तेजी से बल्लेबाजी करते हुए खेल समाप्त होने तक स्कोर बोर्ड पर एक विकेट खोकर 119 रन लगा दिए। 

भारत अब इंग्लैंड से 127 रन से पीछे है जबकि उसके नौ विकेट शेष हैं। दिन का खेल खत्म होने पर यशस्वी जायसवाल 76 जबकि शुभमन गिल 14 रन बनाकर खेल रहे थे। वहीं कप्तान रोहित शर्मा 24 रन बनाकर जैक लीच का शिकार बने। भारत का पहला विकेट 80 रनों पर गिरा जब कप्तान रोहित शर्मा शॉर्ट खेलने के चक्कर में जैक लीच की गेंद पर बेन स्टोक्स के हाथों लपके गए।