IND vs AUS, 3rd ODI: वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5 हजारी बने विराट कोहली, धोनी-पोंटिंग को छोड़ा काफी पीछे

कोहली ने बतौर कप्तान 82 पारियों में ही वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जबकि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 127 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 19, 2020 8:29 PM

Open in App

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली वनडे बतौर कप्तान सबसे तेज 5,000 रन बनाने वाले कप्तान बन गए हैं। कोहली ने बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

कोहली ने बतौर कप्तान 82 पारियों में ही वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जबकि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 127 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 131 पारियों में बतौर कप्तान 5000 रन बनाए थे जबकि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ के नाम 135 पारियों में यह उपलब्धि है। पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने 136 पारियों में बतौर कप्तान वनडे में 5000 रन बनाए थे।

टॅग्स :भारत Vs ऑस्ट्रेलियाभारतीय क्रिकेट टीमऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीमविराट कोहलीएरॉन फिंचरोहित शर्माशिखर धवनस्टीव स्मिथ

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या