वेस्टइंडीज के खिलाफ धोनी ने आखिरी गेंद के लिए बदला बैट, जड़ दिया 89 मीटर लंबा छक्का

एमएस धोनी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 56 रनों की पारी खेली और टीम के स्कोर को 50 ओवर में 7 विकेट पर 268 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

By सुमित राय | Published: June 27, 2019 9:09 PM

Open in App
ठळक मुद्देधोनी ने पारी के आखिरी ओवर में 5 गेंदों में 10 रन बनाने के बाद अपना बल्ला बदला।आखिरी गेंद पर डीप स्क्वेयर लेग के ऊपर से उठाकर मारते हुए 79 मीटर लंबा छक्का जड़ दिया।धोनी ने इस मैच में 61 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 56 रनों की पारी खेली।

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 56 रनों की पारी खेली और टीम के स्कोर को 50 ओवर में 7 विकेट पर 268 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। धोनी आखिरी ओवर में दो छक्के और एक चौके की मदद से 16 रन बना डाले।

धोनी ने पारी के आखिरी ओवर में वेस्टइंडीज के ओशाने थॉमक की गेंदबाजी पर 5 गेंदों में 10 रन बनाने के बाद अपना बल्ला बदला और आखिरी गेंद पर डीप स्क्वेयर लेग के ऊपर से उठाकर मारते हुए 79 मीटर लंबा छक्का जड़ दिया। (वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें)

धोनी ने इस मैच में 61 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 56 रनों की पारी खेली। ये दोनों छक्के धोनी ने आखिरी ओवर में जड़ा था। यह धोनी के वनडे करियर का 72वां अर्धशतक है।

49 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 252 रन था। इसके बाद धोनी ने 50वें ओवर की पहली गेंद पर ही छक्का जड़ दिया। इसके बाद उन्होंने दूसरी और तीसरी गेंद पर शॉट लगाया, लेकिन रन लेने से मना कर दिया। फिर धोनी ने चौथी गेंद पर चौका लगाया और पांचवीं गेंद पर रन नहीं लिया। आखिरी गेंद पर धोनी ने छक्का जड़कर स्कोर को 268 तक पहुंचा दिया।

टॅग्स :आईसीसी वर्ल्ड कपएमएस धोनीभारत Vs वेस्टइंडीजभारतीय क्रिकेट टीमवेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या