ICC Under 19 World Cup 2024: सुपर सिक्स में 12 टीम, अमेरिका, अफगानिस्तान, स्काटलैंड और नामीबिया बाहर, टीम इंडिया के सामने 30 जनवरी को न्यूजीलैंड, यहां देखें सुपर सिक्स शेयडूल

ICC Under 19 World Cup 2024: ग्रुप सी से ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और जिम्बाब्वे और ग्रुप डी से पाकिस्तान, नेपाल और न्यूजीलैंड ने क्वालीफाई किया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 28, 2024 11:22 PM2024-01-28T23:22:45+5:302024-01-28T23:34:27+5:30

ICC Under 19 World Cup 2024 bcci 12 teams in Super Six America, Afghanistan, Scotland and Namibia are out New Zealand will face Team India on January 30 see Super Six schedule here | ICC Under 19 World Cup 2024: सुपर सिक्स में 12 टीम, अमेरिका, अफगानिस्तान, स्काटलैंड और नामीबिया बाहर, टीम इंडिया के सामने 30 जनवरी को न्यूजीलैंड, यहां देखें सुपर सिक्स शेयडूल

file photo

googleNewsNext
Highlightsभारत का अगला मैच 2 फरवरी को नेपाल के साथ है।  भारत U19 बनाम न्यूज़ीलैंड U19, मैंगौंग ओवल, ब्लोमफ़ोन्टेन, 30 जनवरी।पाकिस्तान U19 बनाम आयरलैंड U19, सेनवेस पार्क, पोटचेफस्ट्रूम, 30 जनवरी।

ICC Under 19 World Cup 2024: अंडर-19 विश्व कप के ‘सुपर सिक्स’ मुकाबले 30 जनवरी से शुरू हो रहा है। सुपर सिक्स में 12 टीम एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। अमेरिका, अफगानिस्तान, स्काटलैंड और नामीबिया की टीम विश्व कप से बाहर हो गई है। भारतीय टीम के सामने 30 जनवरी को न्यूजीलैंड की टीम है। ग्रुप एक से भारत, आयरलैंड और बांग्लादेश, ग्रुप बी से दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने क्वालीफाई किया। ग्रुप सी से ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और जिम्बाब्वे और ग्रुप डी से पाकिस्तान, नेपाल और न्यूजीलैंड ने क्वालीफाई किया। भारत का अगला मैच 2 फरवरी को नेपाल के साथ है। 

सुपर सिक्स मुकाबलाः

 भारत U19 बनाम न्यूज़ीलैंड U19, मैंगौंग ओवल, ब्लोमफ़ोन्टेन, 30 जनवरी

श्रीलंका अंडर19 बनाम वेस्टइंडीज अंडर19, डायमंड ओवल, किम्बर्ली, 30 जनवरी

पाकिस्तान U19 बनाम आयरलैंड U19, सेनवेस पार्क, पोटचेफस्ट्रूम, 30 जनवरी

ऑस्ट्रेलिया U19 बनाम इंग्लैंड U19, डायमंड ओवल, किम्बर्ली, 31 जनवरी

नेपाल U19 बनाम बांग्लादेश U19, मैंगौंग ओवल, ब्लोमफ़ोन्टेन, 31 जनवरी

जिम्बाब्वे U19 बनाम दक्षिण अफ्रीका U19, सेनवेस पार्क, पोटचेफस्ट्रूम, 31 जनवरी

दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 बनाम श्रीलंका अंडर-19, 2 सेनवेस पार्क, पोटचेफस्ट्रूम, 02 फरवरी

वेस्टइंडीज U19 बनाम ऑस्ट्रेलिया U19, डायमंड ओवल, किम्बर्ली, 02 फरवरी

भारत U19 बनाम नेपाल U19, मैंगौंग ओवल, ब्लोमफ़ोन्टेन, 02 फरवरी

पाकिस्तान U19 बनाम बांग्लादेश U19, विलोमूर पार्क, बेनोनी, 03 फरवरी

इंग्लैंड U19 बनाम ज़िम्बाब्वे U19, सेनवेस पार्क, पोटचेफस्ट्रूम, 03 फरवरी

न्यूजीलैंड U19 बनाम आयरलैंड U19, मैंगौंग ओवल, ब्लोमफ़ोन्टेन, 03 फरवरी

पहला सेमीफाइनलः  विलोमूर पार्क, बेनोनी, 06 फरवरी

दूसरा सेमीफाइनलः विलोमूर पार्क, बेनोनी, 08 फरवरी

फाइनलः विलोमूर पार्क, बेनोनी, 11 फरवरी।

सलामी बल्लेबाज अर्शिन कुलकर्णी (108 रन) के शतक के बाद तेज गेंदबाज नमन तिवारी के चार विकेट की मदद से भारत ने रविवार को यहां अंडर-19 विश्व कप के अपने अंतिम ग्रुप मैच में अमेरिका पर 201 रन की बड़ी जीत दर्ज की। पहले ही ‘सुपर सिक्स’ में जगह पक्की कर चुकी गत चैम्पियन भारत ने इस तरह टूर्नामेंट में अजेय लय जारी रखी।

अब टीम सुपर सिक्स में ग्रुप ए में शीर्ष पर रहने वाली टीम से भिड़ेगी। बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज अर्शिन और मुशीर खान (73 रन) के अर्धशतक से भारत ने पांच ओवर में 326 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। फिर वामहस्त तेज गेंदबाज तिवारी (20 रन देकर चार विकेट) की अगुआई में गेंदबाजों ने कमजोर टीम अमेरिका को 50 ओवर में आठ विकेट पर 125 रन पर समेट दिया।

अमेरिका की टीम किसी भी समय इस विशाल लक्ष्य के करीब पहुंचती नहीं दिखी। तिवारी और साथी तेज गेंदबाज राज लिम्बानी (17 रन देकर एक विकेट) ने नयी गेंद से पहले 10 ओवर में अमेरिका के शीर्ष क्रम को चरमरा दिया। लिम्बानी ने प्रणव चेटिपालायाम को पहले ओवर में जबकि तिवारी ने भाव्य पटेल को दूसरे ओवर में आउट किया।

फिर आठवें ओवर में तिवारी ने कप्तान ऋषि रमेश को पवेलियन भेजा। उत्कर्ष श्रीवास्तव (40 रन) और मानव नायक भी तिवारी के अन्य दो शिकार बने। इससे पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद गत चैम्पियन भारत ने उम्मीद के अनुरूप बल्लेबाजी में दबदबा बनाया। हालांकि पारी के अंत में थोड़ी लय गंवा दी जिससे अमेरिकी गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट झटक लिये।

बायें हाथ के बल्लेबाज अर्शिन ने 118 गेंद की पारी के दौरान आठ चौके और तीन छक्के जड़े। सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर ने 76 गेंद में छह चौके और एक छक्का जड़ा। इन दोनों ने मिलकर 155 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी भी निभायी। मुशीर के आउट होने के बाद अर्शिन ने भारतीय पारी को संभाले रखा। उन्हें 14वें ओवर में 16 रन पर जीवनदान मिला था।

इसका पूरा फायदा उठाते हुए शानदार शतक जड़ा। स्पिनर ऋषि रमेश ने मुशीर को 36वें ओवर में आउट कर अपनी टीम को उम्मीद जगायी। कुछ ओवर बाद अमेरिका ने लगातार अंतराल पर कप्तान उदय सहारन (27 गेंद में 35 रन) और अर्शिन को छह गेंद के अंदर पवेलियन भेज दिया। सचिन धास (20), प्रियांशु मोलिया (नाबाद 27) और अरावेली अविनाश (नाबाद 12) ने भारत को 300 रन के पार कराया। 

Open in app