सुरेश रैना ने बताया नाम, ये भारतीय क्रिकेटर बना सकता है 'भविष्य का एमएस धोनी'

महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को दो बार विश्व कप खिताब दिलाया है...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: July 29, 2020 7:51 PM

Open in App
ठळक मुद्देरैना को रोहित की कप्तानी में नजर आती है खास बात।भविष्य के एमएस धोनी बन सकते हैं रोहित: रैना।

भारतीय क्रिकेट सुरेश रैना का मानना है कि सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भविष्य के महेंद्र सिंह धोनी बन सकते हैं। माही को विश्व का बेहतरीन मैच फिनिशर माना जाता है, वहीं रोहित शर्मा भी भारत को कई बार संकट से उबार चुके हैं।

'टीम इंडिया के अगले धोनी हैं रोहित शर्मा'

सुरेश रैना ने द सुपर ओवर पॉडकास्ट में कहा, "मैं कहूंगा कि रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के अगले महेंद्र सिंह धोनी हैं। मैं उनको देख चुका हूं, वो शांत हैं और सुनना पसंद करते हैं। उन्हें साथी खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाना पसंद है और सबसे बड़ी बात है ये कि उन्हें फ्रंट से लीड करना अच्छा लगता है। जब कोई कप्तान फ्रंट से लीड करता है तो वो ड्रेसिंग रूम के माहौल के लिए भी अच्छा होता है।"

सुरेश रैना ने आगे कहा, "मैं उनको देख चुका हूं, उनकी कप्तानी में खेल चुका हूं, जब उन्होंने बांग्लादेश में एशिया कप जीता था। मैंने देखा था कि तब उन्होंने शार्दुल ठाकुर, वॉशिंगटन सुंदर और युजवेंद्र चहल जैसे युवा खिलाड़ियों में कैसे आत्मविश्वास भरा था।"

वनडे मैच खेल चुके हैं।" title="महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट और 350 वनडे मैच खेल चुके हैं।"/>
महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट और 350 वनडे मैच खेल चुके हैं।

महेंद्र सिंह धोनी के प्रदर्शन पर नजर

विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते 4876 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 33 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक जड़ा है। बात अगर 350 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 84 बार नाबाद रहते हुए धोनी 10773 रन बना चुके हैं।

एकदिवसीय मैचों में माही 10 सेंचुरी और 73 फिफ्टी लगा चुके हैं। वहीं टी20 के 98 मुकाबलों में 2 अर्धशतक की मदद से 1617 रन बना चुके हैं। धोनी का प्रदर्शन आईपीएल में भी शानदार रहा है। इसके 190 मैचों में उन्होंने 65 बार नाबाद रहते हुए 23 अर्धशतक की मदद से 4432 रन बनाए हैं।

वनडे में 3 डबल सेंचुरी जड़ चुके रोहित शर्मा

रोहित शर्मा 32 टेस्ट की 53 पारियों में 7 बार नाबाद रहते 2141 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 1 दोहरा शतक और 10 अर्धशतक जड़े हैं। बात अगर 224 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 32 बार नाबाद रहते हुए रोहित 9115 रन बना चुके हैं।

रोहित शर्मा ने विश्व कप-2019 में सर्वाधिक शतक जड़े थे।

एकदिवसीय मैचों में रोहित 29 शतक, 3 दोहरे शतक और 43 अर्धशतक लगा चुके हैं। वहीं टी20 के 108 मुकाबलों में वह 2773 रन बना चुके हैं। आईपीएल के आंकड़ों पर नजर डालें, तो उन्होंने 188 मैचों में 1 शतक और 36 अर्धशतकों की मदद से 4898 रन बनाए हैं।

टॅग्स :सुरेश रैनाएमएस धोनीरोहित शर्माभारतीय क्रिकेट टीमवनडेटेस्ट क्रिकेट

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या