Gujarat Giants WIPL 2023: गुजरात जायंट्स टीम ने मुख्य, बल्लेबाजी और गेंदबाजी कोच नियुक्त किए, यहां देखें लिस्ट

Gujarat Giants WIPL 2023: ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज राचेल हेन्स को गौतम अडाणी की स्वामित्व वाली महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की टीम गुजरात जाइंट्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 03, 2023 8:14 PM

Open in App
ठळक मुद्देनूशीन अल खादिर को गुजरात जाइंट्स का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है।तुषार अरोठे टीम के बल्लेबाजी कोच होंगे।अडाणी स्पोर्ट्सलाइन ने गुजरात जाइंट्स को 1289 करोड़ रुपये की मोटी धनराशि में खरीदा था।

Gujarat Giants WIPL 2023: गौतम अडाणी की स्वामित्व वाली महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की गुजरात जायंट्स टीम ने ऑस्ट्रेलिया की पूर्व महिला क्रिकेटर राचेल हेन्स को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है। इस बीच, तुषार अरोठे टीम के बल्लेबाजी कोच होंगे और भारत के पूर्व स्पिनर नूशीन अल खादिर गेंदबाजी कोच होंगे।

अडाणी स्पोर्ट्सलाइन ने गुजरात जाइंट्स को 1289 करोड़ रुपये की मोटी धनराशि में खरीदा था। उसने पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज को पहले ही अपना सलाहकार नियुक्त कर दिया था। सीनियर महिला टीम के पूर्व कोच तुषार अरोठे टीम के बल्लेबाजी कोच जबकि गावन ट्विनिंग क्षेत्ररक्षण कोच होंगे।

नूशीन अल खादिर भारत की अंडर 19 टीम के मुख्य कोच भी थे जिसने पिछले सप्ताह विश्व कप जीता था और अरोठे भारतीय महिला टीम के पूर्व मुख्य कोच थे। ये कोच उस स्टाफ में शामिल होते हैं, जिसका नेतृत्व महिला क्रिकेट की दिग्गज मिताली राज करेंगी।

हेन्स ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए छह विश्व चैंपियनशिप जीती हैं और 2017-2022 तक टीम के उप-कप्तान थीं। 84 टी20ई का अनुभवी है और 2018 और 2020 टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम के चैंपियनशिप जीतने के अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हेन्स महिला बिग बैश लीग में सिडनी थंडर से खेलती हैं। 

टॅग्स :महिला आईपीएल 2023मिताली राजगुजरातगौतम अडानीऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या