अनधिकृत वनडे: गायकवाड़ और शुभमन गिल की शतकीय पारियों से भारत ए ने श्रीलंका ए को रौंदा

भारत ए ने शनिवार को दूसरे अनधिकृत वनडे में श्रीलंका ए को 99 गेंद शेष रहते 10 विकेट की करारी शिकस्त दी।

By भाषा | Published: June 08, 2019 10:02 PM

Open in App
ठळक मुद्देभारत ए ने श्रीलंका ए को 99 गेंद शेष रहते 10 विकेट की करारी शिकस्त दी।श्रीलंका ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 242 रन बनाये।इस जीत के साथ ही पांच मैचों की श्रृंखला में भारत ने 2-0 की बढत हासिल कर ली।

बेलागावी, आठ जून। सलामी बल्लेबाजों रितुराज गायकवाड़ (नाबाद 125) और शुभमान गिल (नाबाद 109) की शतकीय पारियों के दम पर भारत ए ने शनिवार को दूसरे अनधिकृत वनडे में श्रीलंका ए को 99 गेंद शेष रहते 10 विकेट की करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही पांच मैचों की श्रृंखला में भारत ने 2-0 की बढत हासिल कर ली। भारत ने पहला मैच 48 रन से अपने नाम किया था।

श्रीलंका ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 242 रन बनाये। भारत के लिए गायकवाड़ और गिल ने 226 रन की नाबाद साझेदारी कर जीत की नींव रखी। गिल 96 गेंद में 109 रन बनाने के बाद मांसपेशियों में खिचाव के कारण रिटायर हर्ट हो गये। उन्होंने 14 चौके और दो छक्के लगाये।

इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आये प्रशांत चोपड़ा ने जीत की औपचारिकताएं पूरी करने में गायकवाड़ की मदद की। पहले मैच में नाबाद 187 रन बनाने वाले गायकवाड़ ने शनिवार को 94 गेंद की नाबाद पारी में 14 चौके और चार छक्के लगाये। इससे पहले श्रीलंका के लिए शेहान जयसूर्या ने 139 गेंद में 101 रन की पारी खेली।

टॅग्स :शुभमन गिलभारत vs श्रीलंका

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या