पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर एसके घोष का निधन

By भाषा | Published: November 07, 2021 8:43 PM

Open in App

कोलकाता, सात नवंबर पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर सुनित कुमार घोष का लंबी बीमारी के बाद रविवार को शहर के अस्पताल में निधन हो गया। बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) ने यह जानकारी दी।

वह 87 वर्ष के थे और उनके दो बेटे हैं।

घोष ने दो टेस्ट और सात वनडे में अंपायरिंग की थी और उन्हें मैदान में ‘बिल्टू दा’ के नाम से पुकारा जाता था।

कैब अध्यक्ष अविषेक डालमिया ने एक बयान में कहा, ‘‘यह काफी दुखद दिन है। उनकी क्रिकेट के लिये की गयी सेवायें हमेशा याद रखी जायेंगी। संघ की ओर से मैं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ’’

वर्ष 2016 में घोष को सालाना समारोह में कैब स्मारक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या