Fastest fifties in ODI World Cup 2023: 22 गेंद में फिफ्टी, विश्व कप 2023 में सबसे तेज, यहां देखें टॉप-3 लिस्ट

Fastest fifties in ODI World Cup 2023: कुसल  परेरा ने गुरुवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका के मैच के दौरान चल रहे आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का सबसे तेज अर्धशतक बनाया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 09, 2023 3:38 PM

Open in App
ठळक मुद्दे22 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।श्रीलंकाई खिलाड़ी द्वारा संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक भी बनाया।एंजेलो मैथ्यूज की 20 गेंदों में अर्धशतकीय पारी किसी श्रीलंकाई द्वारा सबसे तेज है।

Fastest fifties in ODI World Cup 2023: श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज कुसल परेरा ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में कारनामा कर दिया। 22 गेंद में फिफ्टी बनाकर इतिहास रच दिया। परेरा ने गुरुवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका के मैच के दौरान चल रहे आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का सबसे तेज अर्धशतक बनाया।

श्रीलंका के लिए विश्व कप में सबसे तेज़ अर्द्धशतक (गेंदों द्वारा)-

20 - एंजेलो मैथ्यूज बनाम स्कॉटलैंड, होबार्ट, 2015

22 - कुसल परेरा बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु, 2023

22 - दिनेश चंडीमल बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, 2015

25 - कुसल मेंडिस बनाम दक्षिण अफ्रीका, दिल्ली, 2023

बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 22 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और विश्व कप इतिहास में किसी श्रीलंकाई खिलाड़ी द्वारा संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक भी बनाया। 2015 में स्कॉटलैंड के खिलाफ एंजेलो मैथ्यूज की 20 गेंदों में अर्धशतकीय पारी किसी श्रीलंकाई द्वारा सबसे तेज है। दिनेश चंडीमल 22 गेंदों में विश्व कप अर्धशतक बनाने वाले दूसरे श्रीलंकाई हैं।

परेरा को अंततः लॉकी फर्ग्यूसन ने 28 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट किया, जिसमें नौ चौके और दो छक्के शामिल थे। गुरुवार को परेरा की पारी से पहले ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड और श्रीलंका के कुसल मेंडिस ने मौजूदा टूर्नामेंट में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने क्रमशः न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 25 गेंदों पर अर्द्धशतक बनाए थे।

वनडे विश्व कप 2023 में सबसे तेज़ अर्द्धशतकः

22 गेंद - कुसल परेरा (श्रीलंका) बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु

25 गेंद - ट्रेविस हेड (ऑस्ट्रेलिया) बनाम न्यूजीलैंड, धर्मशाला

25 गेंद - कुसल मेंडिस (श्रीलंका) बनाम दक्षिण अफ्रीका, दिल्ली।

सभी एकदिवसीय विश्व कप में सबसे तेज़ अर्द्धशतक

18 गेंद - ब्रेंडन मैकुलम (न्यूज़ीलैंड) बनाम इंग्लैंड, वेलिंग्टन (2015)

20 गेंद - ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड) बनाम कनाडा, ग्रोस आइलेट (2007)

20 गेंद-- एंजेलो मैथ्यूज (श्रीलंका) बनाम स्कॉटलैंड, होबार्ट (2015)।

टॅग्स :आईसीसी वर्ल्ड कपश्रीलंका क्रिकेट टीमन्यूजीलैंड क्रिकेट टीमआईसीसी

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या