नशे में श्रीलंकाई कप्तान ने ठोकी गाड़ी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटना के बाद तीस साल के करुणारत्ने को तड़के हिरासत में लिया गया। इस दुर्घटना में तिपहिया वाहन का चालक घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By भाषा | Published: April 01, 2019 11:46 AM

Open in App

श्रीलंका के टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने को दुर्घटना के बाद शराब के नशे में गाड़ी चालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को बताया कि सड़क दुर्घटना के बाद तीस साल के करुणारत्ने को तड़के हिरासत में लिया गया। इस दुर्घटना में तिपहिया वाहन का चालक घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ हमने निजी मुचलके पर उन्हें रिहा करते हुए सोमवार को न्यायिक जांच के लिए अदालत में उन्हें हाजिर होने को कहा है। उनके वाहन को जब्त कर लिया गया है।’’ 

करुणारत्ने की कप्तानी में श्रीलंकाई टीम ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका को टेस्ट श्रृंखला में हरा कर विदेशी दौरे पर बड़ी सफलता हासिल की थी।

टॅग्स :श्री लंकादिमुथ करुणारत्ने

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या