सुशांत सिंह राजपूत से 'एमएस धोनी' के सीक्वल पर चल रही थी बातचीत, मगर अब ख्वाब ना हो सकेगा पूरा

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने बांद्रा स्थित अपने घर में खुदकुशी कर ली...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: June 14, 2020 8:29 PM

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का निधन।छोटे पर्दे से की थी शुरुआत।'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से हासिल किया था बॉलीवुड में मुकाम।

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार (14 जून) को बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह 34 वर्ष के थे।

इस घटना के बाद से फैंस काफी सकते में है। साल 2016 में रिलीज हुई 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से सुशांत सिंह राजपूत ने नया मुकाम हासिल किया था। फिल्म ने 200 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस फिल्म के लिए सुशांत को पूर्व विकेटकीपर किरण मोरे ने ट्रेनिंग दी थी।

सुशांत इस फिल्म में माही का प्रसिद्ध 'हेलीकाप्टर शॉट' लगाते नजर आए थे, जिसने खुद पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को चौंका दिया था। खुद धोनी ने इसके लिए सुशांत की तारीफ की थी।

'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' को लेकर सुशांत सिंह राजपूत की बातचीत को-प्रोड्यूसर अरुण पांडे से चल रही थी।

‘बैकग्राउंड डांसर’ के रूप में किया काम: सुशांत राजपूत का झुकाव उस समय नृत्य की ओर हुआ जब वह दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में छात्र थे। वह जल्द ही कोरियोग्राफर श्यामक डावर की नृत्य कक्षाओं में शामिल होने लगे और बाद में वह अभिनय गुरु बैरी जॉन की कक्षाओं में शामिल हुए। उन्होंने 2006 में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत फिल्म ‘‘धूम 2’’ में गीत ‘‘धूम अगेन’’ में ‘बैकग्राउंड डांसर’ के रूप में भी काम किया था। 

छोटे पर्दे से शुरुआत: टेलीविजन धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ की बदौलत राजपूत को काफी लोकप्रियता मिली थी। यह धारावाहिक 2009-11 तक चला था जिसकी निर्माता एकता कपूर थीं। टेलीविजन धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ में निभाए किरदार से मशहूर हुए अभिनेता ने 2013 में ‘काई पो छे!’ से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। बड़े पर्दे पर राजपूत की आखिरी फिल्म नितेश तिवारी निर्देशित ‘‘छिछोरे’’ थी।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरोभारतीय क्रिकेट टीमएमएस धोनी

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या