Delhi Capitals IPL 2023 Full Schedule: हैदराबाद के बाद दिल्ली को चैंपियन बनाएंगे वार्नर!, लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहला मैच, जानें टीम के बारे में

Delhi Capitals IPL 2023 Full Schedule: दिल्ली कैपिटल्स टीम के नियमित कप्तान ऋषभ पंत कार दुर्घटना में लगी गंभीर चोट से उबर रहे हैं और 31 मार्च से शुरू होने वाले आगामी सत्र में टीम में वापसी नहीं कर पायेंगे।

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 29, 2023 8:34 PM

Open in App
ठळक मुद्देअक्षर पटेल दिल्ली टीम के उप-कप्तान होंगे।सौरव गांगुली को फ्रेंचाइजी का क्रिकेट निदेशक बनाया गया है। अभियान का आगाज़ लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एक अप्रैल को करेगी।

Delhi Capitals IPL 2023 Full Schedule: ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज डेविड वार्नर सनराइजर्स हैदराबाद के बाद दिल्ली कैपिटल्स को चैंपियन बनाएंगे। वार्नर को ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सत्र के लिए कप्तान नियुक्त किया गया है। दिग्गज रिकी पोंटिंग मुख्य कोच और सौरव गांगुली डायरेक्ट ऑफ क्रिकेट हैं।

वार्नर आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने 2009 के बाद से 13 सत्र के 162 मैचों में 5881 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 42.01 और स्ट्राइक रेट 140.69 का रहा है। उन्होंने चार शतक और 55 अर्धशतक भी लगाए हैं। वार्नर ने 2009 में दिल्ली की फ्रेंचाइजी (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) से ही अपने आईपीएल सफर की शुरुआत की थी।

वह 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े और उनके नेतृत्व में टीम 2016 में चैम्पियन बनी। यह 36 साल का बल्लेबाज 2022 में फिर से दिल्ली की टीम से जुड़ा। पिछले सत्र में वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने पांच अर्धशतक और 48 के औसत से 432 रन बनाये थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 150.52 का रहा था।

दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2023ः डेविड वॉर्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिशेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिक नार्जे, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, मुस्ताफिजुर रहमान, अमन खा, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, इशांत शर्मा, फिल साल्ट, मुकेश कुमार, मनीष पाण्डेय, रिले रोसौव।

दिल्ली कैपिटल्सआईपीएल 2023, जानें शेयडूलः

1 अप्रैल- लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ (शाम साढ़े 7 बजे)

4 अप्रैल- दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस, दिल्ली (शाम साढ़े 7 बजे)

8 अप्रैल- राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, गुवाहाटी (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे)

11 अप्रैल- दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली (शाम साढ़े सात बजे)

15 अप्रैल- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे)

20 अप्रैल- दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली (शाम साढ़े सात बजे)

24 अप्रैल- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स, हैदराबाद (शाम साढ़े 7 बजे)

29 अप्रैल- दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली (शाम साढ़े सात बजे)

2 मई- गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, अहमदाबाद (शाम साढ़े 7 बजे)

6 मई- दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली (शाम साढ़े 7 बजे से)

10 मई- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई (शाम साढ़े 7 बजे से)

13 मई- दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स, दिल्ली (शाम साढ़े 7 बजे से)

17 मई- पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, धर्मशाला (शाम साढ़े 7 बजे से)

20 मई- दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली (भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे)।

 

टॅग्स :आईपीएल 2023दिल्ली कैपिटल्सऋषभ पंतरिकी पोंटिंगडेविड वॉर्नरसौरव गांगुलीIPL
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या