CSK IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा, केवल दो मैच खेले और 7 और 8 रन बनाए, एक ओवर किया, 18 रन दिए

CSK IPL 2023: 31 वर्षीय आलराउंडर को चेन्नई सुपर किंग्स ने दिसंबर 2022 की नीलामी में 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। वह चेन्नई की तरफ से केवल दो मैचों में खेल पाए जिसमें उन्होंने सात और आठ रन बनाए।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 16, 2023 1:18 PM

Open in App
ठळक मुद्देकेवल एक ओवर किया जिसमें 18 रन दिए।दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले अंतिम लीग मैच के बाद ब्रिटेन लौट जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज 16 जून से शुरू होगी।

CSK IPL 2023: फिटनेस की समस्या से जूझ रहे इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्सचेन्नई सुपर किंग्स के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अंतिम लीग मैच के बाद स्वदेश लौट जाएंगे ताकि उन्हें अगले महीने से शुरू हो रही एशेज सीरीज की तैयारियों के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

इस 31 वर्षीय आलराउंडर को चेन्नई सुपर किंग्स ने दिसंबर 2022 की नीलामी में 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। वह चेन्नई की तरफ से केवल दो मैचों में खेल पाए जिसमें उन्होंने सात और आठ रन बनाए। उन्होंने केवल एक ओवर किया जिसमें 18 रन दिए।

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार स्टोक्स शनिवार की शाम को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले अंतिम लीग मैच के बाद ब्रिटेन लौट जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज 16 जून से शुरू होगी। इंग्लैंड एशेज की तैयारियों के सिलसिले में एक जून से आयरलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में एकमात्र टेस्ट मैच भी खेलेगा।

टॅग्स :बेन स्टोक्सचेन्नई सुपर किंग्सएमएस धोनीIPLआईपीएल 2023
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या