Bangladesh vs India 2022: 500 छक्के लगाने वाले पहले इंडियन, दुनिया के दूसरे खिलाड़ी, बांग्लादेश के खिलाफ सबसे अधिक रन, कोहली से आगे निकले

Bangladesh vs India 2022: मैदान में हाथ में चोट लगने के बाद नंबर 9 पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, रोहित शर्मा ने रन चेज में देर से जोरदार संघर्ष किया। रोहित ने 500 अंतरराष्ट्रीय छक्कों की संख्या पूरी कर ली।

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 07, 2022 8:11 PM

Open in App
ठळक मुद्दे वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल आगे हैं और उनके नाम 533 छक्के हैं।अन्य भारतीय बल्लेबाज के नाम 400 से ज्यादा छक्के नहीं हैं। 359 छक्कों के साथ एमएस धोनी भारतीय खिलाड़ियों में रोहित के सबसे करीब हैं।

Bangladesh vs India 2022: बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। शर्मा ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान 500 छक्के लगाने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहले भारतीय और दुनिया भर में सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने हैं।

 

मैदान में हाथ में चोट लगने के बाद नंबर 9 पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, रोहित ने रन चेज में देर से जोरदार संघर्ष किया। रोहित ने 500 अंतरराष्ट्रीय छक्कों की संख्या पूरी कर ली। वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल आगे हैं और उनके नाम 533 छक्के हैं। किसी अन्य भारतीय बल्लेबाज के नाम 400 से ज्यादा छक्के नहीं हैं। 359 छक्कों के साथ एमएस धोनी भारतीय खिलाड़ियों में रोहित के सबसे करीब हैं।

विराट ने बांग्लादेश के खिलाफ 14 मैचों में 694 रन बनाए हैं। तीन शतक और तीन अर्धशतक हैं। विराट ने 26 फरवरी 2014 को फतुल्लाह में बांग्लादेश के खिलाफ 136 रनों की अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी। दूसरी तरफ रोहित भी ज्यादा दूर नहीं हैं। 

उन्होंने 15 मैचों में तीन शतक और दो अर्द्धशतक सहित 738 रन बनाए हैं। रोहित ने 20 छक्के लगाने के मामले में विराट को पीछे छोड़ दिया है। दिलचस्प बात यह है कि बांग्लादेश के खिलाफ रोहित का सर्वश्रेष्ठ स्कोर लगभग विराट के समान है और इसमें 137 रन की शीर्ष पारी है।

बांग्लादेश ने बुधवार को यहां दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत को पांच रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल की। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए सात विकेट पर 271 रन का मजबूत स्कोर बनाया। इसके जवाब में भारतीय टीम नौ विकेट पर 266 रन ही बना पाई। 

टॅग्स :रोहित शर्माक्रिस गेलटीम इंडियावेस्टइंडीज क्रिकेट टीमएमएस धोनीविराट कोहलीबांग्लादेश क्रिकेट टीम
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या