Asia Cup title for Sri Lanka 2024: आखिरकार श्रीलंका ने बाजी मार ली और भारत को 8वें कप से दूर कर दिया। श्रीलंका ने महिला टी20 एशिया कप के फाइनल में भारत को आठ विकेट से हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया। श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने 100000 अमेरिकी डॉलर पुरस्कार की घोषणा की। कप्तान चमारी अटापट्टू को प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज घोषित किया गया। श्रीलंका ने अपना पहला एशिया कप जीता और फैंस के सामने सभी खिलाड़ी भावुक हो गए। कई रो रहे थे। जैसे ही श्रीलंका ने फाइनल जीता, स्टेडियम का माहौल उत्साहपूर्ण हो गया!
महिला टी20 एशिया कप मैच में दोनों टीमों द्वारा 150 का आंकड़ा पार करने का यह पहला उदाहरण है। 332 रन बने। महिला टी20 एशिया कप मैच में अब तक का सबसे बड़ा मैच स्कोर है। इसी स्थान पर भारत और यूएई के बीच 324 से बेहतर है। श्रीलंका की दो बल्लेबाजों द्वारा महिला T20I खेल में 50 से अधिक स्कोर दर्ज करने का चौथा उदाहरण है। हर्षिता समाराविक्रमा उनमें से तीन में शामिल हैं।
राधा यादव ने 4 ओवर में 47 रन खर्च किए। महिला टी20 एशिया कप इतिहास का सबसे महंगा स्पेल है। आइसा एलीसा ने 45 रन दिए थे। मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 विश्व कप 2020 फाइनल में शिखा पांडे के 0/52 और 2019 में सूरत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मानसी जोशी के 0/49 के बाद यह इस प्रारूप में किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा किया गया तीसरा सबसे महंगा स्पैल है।
T20I में SL महिलाओं द्वारा सफलतापूर्वक उच्चतम लक्ष्य का पीछाः
166 बनाम भारत, दांबुला, 2024
156 बनाम दक्षिण अफ्रीका, पूर्वी लंदन, 2024
148 बनाम भारत, विजयनगरम, 2014
141 बनाम न्यूजीलैंड, कोलंबो (पीएसएस), 2023
141 बनाम पाकिस्तान, दांबुला, 2024
T20I में IND महिलाओं के खिलाफ सफलतापूर्वक उच्चतम लक्ष्य का पीछाः
199 - इंग्लैंड, मुंबई (ब्रेबॉर्न), 2018
173 - ऑस्ट्रेलिया, मुंबई, 2022
166 - श्रीलंका, दांबुला, 2024
159 - दक्षिण अफ्रीका, लखनऊ, 2021
155 - ऑस्ट्रेलिया, एजबेस्टन, 2022
महिला टी20 एशिया कप में सबसे ऊंचे लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछाः
166 - श्रीलंका बनाम भारत, दांबुला, 2024
142 - बांग्लादेश बनाम भारत, कुआलालंपुर, 2018
141 - श्रीलंका बनाम पाक, दांबुला, 2024
117- थाइलैंड बनाम पाक, सिलहट, 2022
116 - नेपाल बनाम यूएई, दांबुला, 2024
हर्षिता समरविक्रमा और कप्तान चमारी अटापट्टू की आक्रामक पारियों और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 63 गेंद में 87 रन की साझेदारी के दम पर श्रीलंका ने महिला टी20 एशिया कप के फाइनल में रविवार को यहां भारत को आठ विकेट से हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया। गत चैंपियन भारत को छह विकेट पर 165 रन पर रोकने के बाद श्रीलंका ने 18.4 ओवर में दो विकेट पर 167 रन बनाकर यादगार जीत दर्ज की। भारतीय टीम की इस हार में खराब गेंदबाजी के साथ बेहद लचर क्षेत्ररक्षण का भी हाथ रहा।
कप्तान हरमनप्रीत कौर ने समरविक्रमा का आसान कैच टपकाया जिन्होंने 51 गेंद की नाबाद पारी में छह चौके और दो छक्के की मदद से 69 रन बनाये। चमारी ने 43 गेंद में नौ चौके और दो छक्के की मदद से 61 रन बनाकर भारतीय गेंदबाजों को हावी होने का मौका नहीं दिया। कप्तान के आउट होने के बाद ‘प्लेयर ऑफ मैच’ समरविक्रमा ने कविशा दिलहारी के साथ तीसरे विकेट के लिए 40 गेंद में 73 रन की साझेदारी कर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। विजयी छक्का लगाने वाली दिलहारी ने 16 गेंद की नाबाद पारी में 30 रन बनाये।
दिलहारी ने इससे पहले गेंदबाजी में प्रभावित करते हुए 36 रन देकर दो विकेट चटकाये थे। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 47 गेंद की अपनी पारी 10 चौके की मदद से 60 रन की पारी खेल बड़े स्कोर की नींव रखी। उन्होंने पहले विकेट के लिए शेफाली वर्मा (16) के साथ 44 रन की साझेदारी कर टीम को सधी शुरुआत दिलाई जबकि जेमिमा रोड्रिग्स के साथ चौथे विकेट के लिए तेजी से 41 रन रन जोड़े। जेमिमा ने 16 गेंद की आक्रामक पारी में तीन चौके और एक छक्का की मदद से 29 रन बनाये।
आखिरी ओवरों में रिचा घोष ने 14 गेंद में 30 रन की पारी खेल टीम के स्कोर को 165 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपनी पारी में चार चौकों के साथ एक छक्का लगाया। लक्ष्य का बचाव करते हुए भारत ने दूसरे ओवर विष्मी गुणारत्ने (01) को रन आउट कर पहली सफलता हासिल की। चमारी पर हालांकि इसका कोई असर नहीं पड़ा उन्होंने शुरू से ही आक्रामर रवैया अपनाये रखा।