IND vs PAK Asia Cup 2022: जब पाकिस्तानी फैंस ने रोहित शर्मा को गले लगने को कहा, तो भारतीय कप्तान ने पूरी की मुराद, देखें वीडियो

भारत-पाकिस्तान के बीच यह रोमांचक मुकाबला संयुक्त अरब अमीरात में दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम शाम 7:30 बजे (स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे) से शुरू होगा।

By रुस्तम राणा | Published: August 27, 2022 3:16 PM

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने एक पाकिस्तानी फैंस की मुराद गले मिलकर पूरी कीपाकिस्तानी फैंस ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा से हाथ मिलाने को कहा थारोहित शर्मा मैदान से बाहर उनसे हाथ मिलाने के लिए आए

Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला रविवार 28 अगस्त को खेला जाएगा। लेकिन इस मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों की धड़कने अभी से तेज होने लगी हैं। इस मैच का भारत-पाकिस्तान के ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच शुक्रवार को भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने एक पाकिस्तानी फैंस की मुराद गले मिलकर पूरी की।

दरअसल, मैदान में प्रैक्टिस सेशन के दौरान कुछ पाकिस्तानी फैंस ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा से हाथ मिलाने को कहा, इस पर रोहित शर्मा मैदान से बाहर उनसे हाथ मिलाने के लिए आए। उनमें एक फैंस ने रोहित शर्मा से गले मिलने को कहा, अब यहां ध्यान देने वाली बात ये थी की फैंस और रोहित शर्मा के बीच फेंसिंग (बाड़) थी। लेकिन फिर भी रोहित शर्मा ने बाड़ के इस तरफ से अपने फैंस की ये हसरत गले लगाकर पूरी की। 

रविवार को होने वाले मुकाबले में दोनों एशियाई प्रतिद्वंद्वी संघर्ष के दौरान एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश करेंगे। यह रोमांचक मुकाबला संयुक्त अरब अमीरात में दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम शाम 7:30 बजे (स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे) से शुरू होगा। गौरतलब है कि पिछली बार दोनों टीमें पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप 2021 में आमने-सामने थीं जिसमें पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था।

एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान दोनों टीमें ग्रुप ए का हिस्सा हैं। एक और क्वालीफायर टीम बाद में ग्रुप में शामिल होगी। दूसरे ग्रुप बी में श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश हैं। टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में श्रीलंका और अफगानिस्तान एक दूसरे के खिलाफ भिड़ेंगे।

भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2022 संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

पाकिस्तान: बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, हैदर अली, खुशदिल शाह, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, हारिस रऊफ, शाहनवाज दहानी।

टॅग्स :रोहित शर्मावायरल वीडियोएशिया कपटीम इंडियापाकिस्तान क्रिकेट टीम
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या