शिखर धवन ने भद्दे कमेंट करने वाले को दिया करारा जवाब, कहा- आपके घरवाले भी यही...

टीम इंडिया के गब्बर यानी शिखर धवन को सोशल मीडिया पर एक यूजर ने ट्रोल करने की कोशिश की। जिसके बाद धवन ने बिना देर किए कुछ ऐसा कहा कि उसकी बोलती बंद हो गई।

By अमित कुमार | Published: December 12, 2020 1:06 PM

Open in App
ठळक मुद्देऑस्ट्रेलिया दौरे पर धवन का प्रदर्शन साधराण रहा। सोशल मीडिया पर धवन द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर पर एक यूजर ने गंदे कमेंट्स किए। इस कमेंट के जवाब में शिखर धवन ने कुछ ऐसा लिखा कि वह दोबारा कुछ बोल नहीं पाया।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज खत्म होने के बाद कुछ भारतीय खिलाड़ी वापस भारत लौट आए हैं। शिखर धवन टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं, लिहाजा वह भी साथी खिलाड़ियों के साथ वापस घर लौट आए। शिखर धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। 

शिखर धवन ने दीपक चहर और युजवेंद्र चहल के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर पर एक यूजर ने उन पर भद्दा कमेंट किया। जिसका जवाब गब्बर देकर गब्बर ने उसकी बोलती बंद कर दी। धवन ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- आंखें निकालकर गोटियां खेलता हूं गोटियां. धवन की शेयर इस तस्वीर पर एक ट्रोलर ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए लिखा टट्टी शक्ल, टट्टी गेम प्ले। 

यूजर के इस बात का शिखर ने मुंहतोड़ जवाब दिया। धवन ने लिखा- हां जी आपके घरवाले भी यही कह रहे थे आपके बारे में...। धवन का यह स्टाइल फैंस को पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर धवन इससे पहले भी मस्तीभरे फोटो और वीडियो शेयर करते रहे हैं। कुछ दिन पहले  उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा था। इस वीडियो में वह पृथ्वी शॉ के साथ मस्ती भरे अंदाज में डांस करते दिखाई पड़ रहे थे। 

शिखर धवन और पृथ्वी शॉ का डांस वीडियो खूब वायरल हुआ। इस वीडियो में धवन अपनी शर्ट उतारकर डांस करते हुए नजर आए। शिखर धवन और पृथ्वी शॉ 'सात समुंदर पार मैं तेरे...' गाने पर डांस करते हुए दिख रहे हैं, जिसे देखकर ऐसा लगता है कि जैसे कि धवन इस दौरान शॉ को छेड़ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए धवन ने लिखा, 'लैला मुझे अभी भी पागल बना रही है।'

टॅग्स :शिखर धवनक्रिकेट

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या