Ind vs SA: अश्विन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट पूरे, मुथैया मुरलीधरन को छोड़ा पीछे

मुरलीधरन हर 55वें गेंद पर विकेट लेते रहे जबकि अश्विन 53.5 गेंद पर एक विकेट लेते हैं।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 6, 2019 09:42 AM2019-10-06T09:42:37+5:302019-10-06T10:07:13+5:30

350 test wickets for Ashwin against south africa break muralitharan record | Ind vs SA: अश्विन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट पूरे, मुथैया मुरलीधरन को छोड़ा पीछे

अश्विन ने 66वें टेस्ट में 350 विकेट पूरे किए हैं.

googleNewsNext
Highlightsदक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वापसी करने वाले अश्विन ने पहली पारी में 145 रन देकर 7 विकेट लिए थे।अश्विन ने इस टेस्ट को मिलाकर अब तक 27 बार पांच या उससे ज्यादा विकेट चटकाए हैं।

भारत के स्टॉर स्पिनर आर अश्विन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट पूरे कर लिए हैं। 10 महीने से टेस्ट क्रिकेट से दूर अश्विन ने सिर्फ 66वें टेस्ट में ये कारनामा किया है। अब वह संयुक्त रूप से महान गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन के साथ सबसे तेज 350 विकेट लेने वालों में शुमार हो गए हैं।  मुरलीधरन ने भी इतने ही टेस्ट में ये रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि अश्विन ने मुरलीधरन को पीछे छोड़ दिया है।

मुरलीधरन से कम गेंदे फेंकी

66वां टेस्ट खेल रहे अश्विन ने अब तक 3113 ओवर फेंके हैं जबकि 350 विकेट के लिए मुरलीधरन ने 3500 से ज्यादा ओवर फेंके थे। अगर ओवरऑल करियर की बात करें तो मुरलीधरन हर 55वें गेंद पर विकेट लेते रहे जबकि अश्विन 53.5 गेंद पर एक विकेट लेते हैं।

श्रीलंका के करिश्माई स्पिनर मुरलीधरन ने 133 टेस्ट में 800 विकेट चटकाए जिसमें उन्होंने 67 बार पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। वही अश्विन ने इस टेस्ट को मिलाकर अब तक 27 बार पांच या उससे ज्यादा विकेट चटकाए हैं।

पहली पारी में लिया 7 विकेट

जुलाई 2017 से भारत के लिये सिर्फ टेस्ट क्रिकेट खेल रहे अश्विन ने छह से 10 दिसंबर तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडीलेड टेस्ट खेला था । उसके बाद से वह 11 में से एक भी टेस्ट के लिये भारतीय टीम में नहीं रहे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वापसी करने वाले अश्विन ने पहली पारी में 145 रन देकर 7 विकेट लिए थे।

भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट

खिलाड़ी          मैच      विकेट
अनिल कुंबले  132      619
कपिलदेव      131      434
हरभजन सिंह 103      417
आर अश्विन     66*     350

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर्स

खिलाड़ी                  मैच       विकेट
मुथैया मुरलीधरन      133      800
शेन वार्न                  145      708
अनिल कुंबले           132      619
रंगना हेराथ              93        433
हरभजन सिंह           103      417
नाथन लायन            91       363
डेनियल वेटोरी         113    362

Open in app