10000 रन बनाने वाली भारत की दूसरी और दुनिया की चौथी खिलाड़ी मंधाना, देखिए लिस्ट

भारत की मिताली राज, इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स और न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स इससे पहले यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 28, 2025 21:23 IST

Open in App
ठळक मुद्देमहिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में किसी भी विकेट के लिए भारतीय महिला टीम की यह सबसे बड़ी साझेदारी है।स्मृति ने सबसे कम 281 पारियों में यह उपलब्धि हासिल करके नया रिकॉर्ड बनाया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाली दूसरी भारतीय और कुल चौथी बल्लेबाज बनीं।

तिरुवनंतपुरमः केरल में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने धमाल के साथ कमाल कर दिया। स्मृति 27 रन बनाते ही महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाली दूसरी भारतीय और कुल चौथी बल्लेबाज बनीं। भारत की मिताली राज, इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स और न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स इससे पहले यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। स्मृति ने सबसे कम 281 पारियों में यह उपलब्धि हासिल करके नया रिकॉर्ड बनाया। महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में किसी भी विकेट के लिए भारतीय महिला टीम की यह सबसे बड़ी साझेदारी है।

स्मृति मंधाना रविवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाली भारत की दूसरी और दुनिया की कुल चौथी बल्लेबाज बनीं। स्मृति ने यहां ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में निमाशा मीपागे की गेंद पर एक रन के साथ 27 रन बनाने के साथ ही महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे किए।

स्मृति यह उपलब्धि हासिल करने वाली दूसरी भारतीय और कुल चौथी बल्लेबाज हैं। भारत की मिताली राज, इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स और न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स उनके पहले यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। स्मृति ने हालांकि सबसे कम पारियों में 10 हजार रन पूरा करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने 281 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। मिताली इस सूची में 291 पारियों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। चार्लोट और सूजी ने क्रमश: 308 और 314 पारियों में इस आंकड़े को छुआ था।

जिसने 2019 में वेस्ट इंडीज-वेस्ट के खिलाफ ओपनिंग विकेट के लिए मंधाना और शेफाली द्वारा जोड़ी गई 143 रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। स्मृति मंधाना ने महिला लीग 20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 32 बार 50 से अधिक रन बनाए हैं, जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक है, उसके बाद सुजी बेट्स और बेथ मूनी के नाम 29-29 रन हैं।

India vs Sri Lanka Live Score, Women’s T20: महिला क्रिकेट में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक रन-

10868 - मिताली राज (भारत)

10652 - सूज़ी बेट्स (न्यूजीलैंड)

10273 - शार्लेट एडवर्ड्स (इंग्लैंड)

10000* - स्मृति मंधाना (भारत)

9301 - स्टेफनी टेलर (वेस्ट इंडीज)

8352 - मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया)।

India vs Sri Lanka Live Score, Women’s T20: IND-W (T20Is) में लगातार सर्वाधिक 50 से अधिक स्कोर-

4 - मिताली राज (2016-18)

4 - स्मृति मंधाना (2024-25)

3* - शेफाली वर्मा (2025)।

India vs Sri Lanka Live Score, Women’s T20: महिला T20I में सर्वाधिक 100 से अधिक ओपनिंग स्टैंड-

6 - ईशा ओझा, तीर्था सतीश (यूएई-डब्ल्यू)

4 - एलिसा हीली, बेथ मूनी (AUS-W)

4 - एस मंधाना, शेफाली वर्मा (IND-W)*।

India vs Sri Lanka Live Score, Women’s T20: महिला T20I में सर्वाधिक 50 से अधिक रन (कोई भी विकेट)-

24 - एस मंधाना, शेफाली वर्मा (IND-W)*

20 - एलिसा हीली, बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया-डब्ल्यू)

18 - सुजी बेट्स, सोफी डिवाइन (NZ-W)

18 - ईशा ओझा, तीर्था सतीश (यूएई-डब्ल्यू)

14 - कविशा एगोडागे, ईशा ओझा (यूएई-डब्ल्यू)।

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के अर्धशतक और दोनों के बीच पहले विकेट की रिकॉर्ड शतकीय साझेदारी से भारत ने रविवार को यहां चौथे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में श्रीलंका के खिलाफ दो विकेट पर 221 रन का रिकॉर्ड स्कोर बनाया। स्मृति ने शुरुआती तीन मैच में विफल रहने के बाद 48 गेंद की अपनी पारी में 11 चौकों और तीन छक्कों से 80 रन बनाए।

शेफाली ने अपने लगातार तीसरे अर्धशतक के दौरान 46 गेंद में 12 चौकों और एक छक्के से 79 रन की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 162 रन की साझेदारी की जो इस प्रारूप में भारत की ओर से किसी भी विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है। ऋचा घोष (16 गेंद में नाबाद 40) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (नाबाद 16) ने तीसरे विकेट के लिए 23 गेंद में 53 रन की अटूट साझेदारी करके भारत को इस प्रारूप में उसके सर्वोच्च स्कोर तक पहुंचाया। टीम ने इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ दिसंबर 2024 में चार विकेट पर 217 रन बनाए थे।

भारत ने अपनी पारी में 28 चौके और आठ छक्के मारे जो इस प्रारूप में टीम की ओर से सबसे अधिक बाउंड्री का नया रिकॉर्ड है। श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया जिसके बाद स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने मेजबान टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई।

स्मृति ने माल्शा शेहानी (32 रन पर एक विकेट) के पहले ओवर में दो चौकों के साथ शुरुआत की और फिर काव्या काविंदी के अगले ओवर में भी लगातार दो चौके मारे। शेफाली ने भी रश्मिका सेवांडी और चामरी पर दो-दो चौके मारे जिससे भारत ने पावर प्ले में बिना विकेट खोए 61 रन बनाए।

शेफाली ने 11वें ओवर में निमाशा मीपागे (40 रन पर एक विकेट) पर दो चौके और एक छक्के के साथ सिर्फ 30 गेंद में लगातार तीसरा अर्धशतक पूरा किया। इसी ओवर में टीम के रनों का शतक भी पूरा हुआ। समृति ने भी अगले ओवर में रश्मिका की लगातार गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के के साथ 35 गेंद में 50 रन के आंकड़े को पार किया।

शेफाली ने 16वें ओवर में निमाशा को उन्हीं की गेंद पर कैच थमाया जिससे भारत को पहला झटका लगा जबकि अगले ओवर में स्मृति भी माल्शा की गेंद को हवा में लहराकर स्क्वायर लेग पर इमेशा दुलानी को कैच दे बैठीं। ऋचा ने निमाशा पर चौके से खाता खोलने के बाद उनके अगले ओवर में भी लगातार दो चौके मारे।

उन्होंने 19वें ओवर में कविशा की लगातार गेंदों पर तीन छक्के और एक चौका मारकर 23 रन बटोरे और भारत का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया। हरनमप्रीत ने अंतिम ओवर में काव्या की लगातार गेंदों पर छक्के और चौके के साथ भारत को उसके पिछले सर्वोच्च स्कोर के पार पहुंचाया।

टॅग्स :स्मृति मंधानाटीम इंडियाश्रीलंका क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या