MI vs DC HIGHLIGHTS, IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े में कई रिकॉर्ड बनाए, आईपीएल में 100 कैच लेने वाले चौथे खिलाड़ी हिटमैन

MI vs DC HIGHLIGHTS, IPL 2024: रोमारियो शेफर्ड ने 20वें ओवर में क्या कमाल किया और एनरिक नोर्किया पर रनों की बरसात कर दी। शेफर्ड ने नोर्किया (65 रन देकर दो विकेट) के पारी के आखिरी ओवर में चार छक्कों और दो चौकों की मदद से 32 रन बटोरे।

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 7, 2024 08:10 PM2024-04-07T20:10:00+5:302024-04-07T20:12:14+5:30

MI vs DC HIGHLIGHTS, IPL 2024 Mumbai Indians defending 200+ total in IPL Matches 14 Won 14 Most catches fielder in the IPL | MI vs DC HIGHLIGHTS, IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े में कई रिकॉर्ड बनाए, आईपीएल में 100 कैच लेने वाले चौथे खिलाड़ी हिटमैन

photo-ani

googleNewsNext
Highlightsमुंबई ने जीत के साथ रिकॉर्ड की बारिश कर दी।शेफर्ड को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।शेफर्ड की 10 गेंद पर नाबाद 39 रन की पारी खेली।

MI vs DC HIGHLIGHTS, IPL 2024: आखिरकार मुंबई इंडियंस ने कमाल कर दिया। 2024 में पहला मैच जीतकर खाता खोला। रोमारियो शेफर्ड ने 20वें ओवर में क्या कमाल किया और एनरिक नोर्किया पर रनों की बरसात कर दी। शेफर्ड ने नोर्किया (65 रन देकर दो विकेट) के पारी के आखिरी ओवर में चार छक्कों और दो चौकों की मदद से 32 रन बटोरे। मुंबई ने जीत के साथ रिकॉर्ड की बारिश कर दी। शेफर्ड को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। शेफर्ड की 10 गेंद पर नाबाद 39 रन की पारी खेली। एक विकेट भी अपने खाते में जोड़ लिया।

आईपीएल में 200+ के स्कोर का बचाव करते हुए मुंबई इंडियंसः

मैच - 14

जीता - 14

हार-0

आईपीएल में किसी फील्डर द्वारा सर्वाधिक कैचः

110-विराट कोहली

109-सुरेश रैना

103 - कीरोन पोलार्ड

100 - रोहित शर्मा*

आईपीएल में एक स्थान पर सर्वाधिक जीत (एसओ जीत सहित)-

50 - वानखेड़े में एमआई*

48 - ईडन गार्डन्स में केकेआर

47 - चेन्नई में सीएसके

41 - बेंगलुरु में आरसीबी

36 - जयपुर में आरआर

टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक जीत (एसओ जीत को छोड़कर)-

150 - मुंबई इंडियंस*

148- चेन्नई सुपर किंग्स

144 - भारत

143 - लंकाशायर

143 - नॉटिंघमशायर

आईपीएल की एक पारी में डीसी के लिए दिए गए सर्वाधिक रनः

65 - उमेश यादव बनाम आरसीबी, दिल्ली, 2013

65 -  एनरिक नोर्किया बनाम एमआई, वानखेड़े, 2024*

63 - वरुण आरोन बनाम सीएसके, चेन्नई, 2012

टी20 में व्यक्तिगत 50+ स्कोर के बिना उच्चतम टीम स्कोरः

234/5 - मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, वानखेड़े, 2024

226/5 - समरसेट बनाम केंट, कैंटरबरी, 2018

221/5 - ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, सिडनी, 2007

221/5 - मध्य जिले बनाम उत्तरी जिले, नेपियर, 2019

एक आईपीएल पारी में एसआर की सर्वोच्च बल्लेबाजी (न्यूनतम 10 गेंदों का सामना)-

390.00 - रोमारियो शेफर्ड बनाम डीसी, 2024*

373.33 - पैट कमिंस बनाम एमआई, 2022

372.72 - एबी डिविलियर्स बनाम एमआई, 2015

369.23 - आंद्रे रसेल बनाम आरसीबी, 2019

350.00 - क्रिस गेल बनाम एसआरएच, 2015

डीसी के लिए सबसे तेज़ आईपीएल अर्धशतक (गेंदों द्वारा)-

17 - क्रिस मॉरिस बनाम जीएल, 2016

18 - ऋषभ पंत बनाम एमआई, 2019

18 - पृथ्वी शॉ बनाम केकेआर, 2021

19 - ट्रिस्टन स्टब्स बनाम एमआई, 2024*

एक टीम के लिए सर्वाधिक आईपीएल विकेटः

170 - एमआई, लसिथ मलिंगा

166 - केकेआर, सुनील नरेन

150 - एमआई, जसप्रीत बुमराह

147 - SRH, भुवनेश्वर कुमार

140 - सीएसके, ड्वेन ब्रावो।

रोमारियो शेफर्ड की 10 गेंद पर नाबाद 39 रन की पारी और अन्य बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान से मुंबई इंडियंस ने रविवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अपना खाता खोला। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 234 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। दिल्ली की टीम इसके जवाब में आठ विकेट पर 205 रन ही बना पाई।

मुंबई की तीन हार के बाद यह पहली जीत है जबकि दिल्ली को पांच मैच में चौथी हार का सामना करना पड़ा। इस हार से दिल्ली की टीम अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर पहुंच गई है। रोहित शर्मा (27 गेंद पर 49 रन) और ईशान किशन (23 गेंद पर 42 रन) ने पहले विकेट के लिए 80 रन जोड़कर मुंबई को अच्छी शुरुआत दिलाई।

उनके आउट होने के बाद टिम डेविड (21 गेंद पर नाबाद 45 रन), कप्तान हार्दिक पंड्या (33 गेंद पर 39 रन) और शेफर्ड ने अच्छी तरह से जिम्मेदारी संभाली। पृथ्वी साव (40 गेंद पर 66 रन) और अभिषेक पोरेल (31 गेंद पर 41 रन) ने दूसरे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी करके दिल्ली को शुरुआती झटके से उबारा।

ट्रिस्टन स्टब्स ने 27 गेंद पर तीन चौकों और सात छक्कों की मदद से 71 रन की तूफानी पारी खेली, लेकिन बड़े लक्ष्य के दबाव में अन्य बल्लेबाज नहीं चल पाए। मुंबई की तरफ से गेराल्ड कोएत्जी ने 34 रन देकर चार और जसप्रीत बुमराह ने 22 रन देकर दो विकेट लिए। कोएत्जी ने मैच के आखिरी ओवर में तीन विकेट हासिल किए। अक्षर पटेल दिल्ली के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 35 रन देकर दो विकेट लिए।

शेफर्ड ने बाद में डेविड वार्नर (10) को मिड ऑन पर हार्दिक के हाथों कैच कराकर मुंबई को अच्छी शुरुआत दिलाई। दिल्ली ने पावरप्ले में एक विकेट पर 46 रन बनाए जिसमें पृथ्वी का योगदान 27 रन था। उन्होंने कोएत्जी पर छक्के से शुरुआत करने के बाद इस दौरान चार चौके भी लगाए।

पृथ्वी ने पीयूष चावला का स्वागत छक्के और दो चौकों से किया और फिर कोएत्जी पर चौका लगाकर 31 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने मोहम्मद नबी पर भी छक्का लगाया लेकिन बुमराह ने उनकी गिल्लियां बिखेर दी। पृथ्वी ने अपनी पारी में 8 चौके और तीन छक्के लगाए। 

Open in app